---विज्ञापन---

खेल angle-right

DC vs RR: संजू सैमसन के विकेट पर बवाल, क्या बाउंड्री से टच हुआ था शाई होप का पैर?

Sanju Samson Wicket Controversy DC vs RR: संजू सैमसन के विकेट पर जमकर बवाल हुआ। ये विवाद शाई होप के कैच को लेकर हुआ।

---विज्ञापन---

Sanju Samson Wicket Controversy DC vs RR: आईपीएल में एक के बाद एक कई विवाद सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक और विवाद सामने आया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के विकेट पर काफी बवाल मचा। ये पूरा वाकया 16वें ओवर में हुआ।

शाई होप के कैच पर विवाद

दरअसल, 222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 15वें ओवर तक अच्छी स्थिति में थी। संजू सैमसन 45 गेंदों में 8 चौके-6 छक्के ठोक 86 रन बनाकर खेल रहे थे। मुकेश कुमार के इस ओवर में संजू बड़ा शॉट लगाने की फिराक में थे। उन्हें जैसे ही चौथी गेंद पर ये मौका मिला, संजू ने इसे लॉन्ग ऑन की ओर ठोक डाला, लेकिन यहां खड़े फील्डर शाई होप ने बॉल पर नजरें गड़ाए रखीं और बाउंड्री फेंस के बिलकुल नजदीक आकर कैच पकड़ लिया। इसी कैच पर खूब ड्रामा हुआ।

---विज्ञापन---

संजू ने मांगा रिव्यू, नहीं दिया गया

थर्ड अंपायर ने बार-बार रिव्यू देखा। जिसे देख थर्ड अंपायर इस निर्णय पर पहुंचे कि शाई होप ने कैच लेते वक्त अपना बैलेंस बना लिया था। उनका पैर बाउंड्री से टच नहीं हुआ था। हालांकि संजू का मानना था कि शाई का पैर बाउंड्री से टच हुआ है। ऐसे में वह अंपायर से इस बारे में बातचीत करने लगे। संजू ने इसके खिलाफ दोबारा रिव्यू की भी अपील की। हालांकि उनकी ये मांग नहीं मानी गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान ने छेड़ी ‘नट-बोल्ट’ की बहस, मैक्गर्क के तूफान से मिला करारा जवाब

---विज्ञापन---

दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मची खलबली 

इसके बाद इस विकेट पर खूब ड्रामा हुआ। संजू सैमसन जब अंपायर से बातचीत करने लगे तो डगआउट में बैठे रिकी पोंटिंग भी कुछ कहते नजर आए। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल भी काफी एक्साइटेड दिखे। वह जोश में आउट है…वाले इशारे करते नजर आए। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा इस फैसले से निराश दिखे।

ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह

---विज्ञापन---

संजू के आउट होने के बाद हार गई राजस्थान

संजू के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें भी धराशायी हो गईं। टीम 20 रन से ये मुकाबला हार गई। संजू के बाद शुभम दुबे, डोनोवन फेरीरा, रविचंद्रन अश्विन और रोवमैन पॉवेल भी आउट हो गए। रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 201 रन ही बना पाई। संजू सैमसन के इस विकेट पर कमेंटेटर्स भी हैरान नजर आए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज 

ये भी पढ़ें: DC Vs RR: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

First published on: May 07, 2024 11:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola