IND vs PAK Hockey: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से चटाई धूल, शान से की सेमीफाइनल में एंट्री
India vs Pakistan: भारत ने महिला जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 के बड़े अंतर से करारी मात दी है. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने गोल की झड़ी लगा दी, लेकिन पाकिस्तानी की टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
India vs Pakistan, Junior Women’s Hockey Asia Cup 2026: चीन में खेले जा रहे महिला जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 के बड़े अंतर से धूल चटाई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने शान से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों को दबदबा देखने को मिला.
विज्ञापन
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कुल 19 ने गोल किए, जबकि पाकिस्तान की ओर कोई भी खिलाड़ी एक गोल नहीं कर सकी. भारत की ओर से पूजा मलिक ने सबसे ज्यादा 3 गोल दागे. पूजा मलिक के अलावा, रोशनी आइंद, सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार, सुप्रिया ने 2-2 गोल किए.
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लगा दी गोल की झड़ी
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का दबदबा पूरे मुकाबले में देखने को मिला. मैच के 7वें मिनट में ही भारत की ओर से पूजा साहू ने पहला गोल दागकर खाता खोला और इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गोल की झड़ी लगा दी. सानिका चंद्रकांत माने ने दो गोल किए और हाफ टाइम तक भारतीय टीम ने कुल 10 गोल दाग दिए. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी कमाल का खेल दिखाते हुए 9 और गोल कर दिए. पूजा मलिक ने दो गोल और दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की.
पूजा के आलवा, रोशनी, सानिका, मधु, सुप्रिया ने 2-2 गोल किए. वहीं, पाकिस्तानी टीम इस पूरे मैच में बुरी तरह से बेबस नजर आई और एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 19-0 से शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह एंट्री कर ली है.
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत की ओर से सबसे पहले पूजा साहू ने 7वें मिनट में गोल किया. इसके बाद रोशनी आइंद ने 9वें और 60+वें मिनट में दो गोल दागे. तनुश्री दिनेश कडु ने 11वें, सुखवीर कौर ने 13वें, जबकि सानिका चंद्रकांत माने ने 13वें और 23वें मिनट में गोल किए. फिर मधु सिदार ने 16वें और 39वें मिनट में दो गोल किए, वहीं गीता यादव ने 18वें और तनुजा टोप्पो ने 25वें मिनट में गोल किया.
पूजा मलिक ने 27वें, 49वें और 51वें मिनट में तीन गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया. पूर्णिमा यादव ने 33वें, सुप्रिया ने 40वें और 54वें, कृष्णा शर्मा ने 48वें और बिनिमा धन ने 55वें मिनट में गोल किया. इस तरह भारतीय टीम की ओर से कुल 19 गोल किए गए, जिसमें पूजा मलिक 3 गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं.
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में जापान, मलेशिया और साउथ कोरिया जैसी टीमों को मात देने में कामयाब रही है. अब फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को 12 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया और मलेशिया में से किसी एक टीम का सामना करेगी. जूनियर एशिया कप 2026 में भारतीय टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन खेल रही है और उसकी नजरें लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर है. भारत ने इससे पहले साल 2023 और 2024 में महिला जूनियर एशिया कप के खिताब अपने नाम किया था.