IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पहले दिन भारतीय गेंदबाजी विभाग के पसीने छुड़ा दिए. टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया.
ऐसी रही श्रीलंका की बल्लेबाजी
श्रीलंका को दमदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो और रविन्दु रसंथा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. फर्नांडो ने 65 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रविन्दु रसंथा ने 143 गेंदों में 71 रन बनाए. दोनों ने वनडे की तरह शुरुआत दिलाई थी और आक्रामक बल्लेबाजी की थी. इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पासिंदु सूरियाबंदारा ने 63 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, जबकि पवन रत्नायके ने 47 गेंदों में 39 रन बनाए. वहीं, अहान विक्रमसिंघे ने 43 गेंदों में 31 रन बनाए., जबकि कप्तान सोनल दिनुशा ने 72 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रमेश मेंडिस ने 49 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. श्रीलंका ने इस तरह 90 ओवर में 363/8 रन बना डाले.
ये भी पढ़ें: संन्यास के बाद अब इस टीम के लिए खेलेंगे अजिंक्य रहाणे
ऐसी रही भारत की गेंदबाजी
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 18 ओवर में 76 रन खर्च कर 2 विकेट झटके. इसके अलावा मानव सुथार को भी 2 सफलता मिली. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का खाता नहीं खुला, जबकि गुरनूर बरार को केवल एक सफलता मिली. श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पहले दिन भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए और विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. कोई भी भारतीय गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर पाया.
ये भी पढ़ें: कितनी गंभीर है शुभमन गिल की चोट? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
39 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
59 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines