IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ नहीं दिखा दम

India A vs Australia A 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे मैच में भारत A की ओर से खेल रहे 3 स्टार बल्लेबाज फ्लॉप हो गए. इन खिलाड़ियों ने बैट के साथ निराशाजनक प्रदर्शन किया. लिस्ट में रजत पाटीदार समेत 3 खिलाड़ी का नाम है.

रजत पाटीदार/Image Source: Screengrab/ Jiohotstar

रजत पाटीदार/Image Source: Screengrab/ Jiohotstar

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया A की टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच 11 अक्टूबर को खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम की ओर से 3 स्टार खिलाड़ी फेल हो गए. इन 3 खिलाड़ियों ने भारत के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया. रजत पाटीदार का भी बल्ला तीसरे मैच में नहीं चला. ऑस्ट्रेलिया A के गेंदबाजों ने इन बल्लेबाजों को सस्ते में ही पवेलियन लौटा दिया.

विज्ञापन

फेल हो गए भारत के 3 स्टार खिलाड़ी

रजत पाटीदार के अलावा भारत के 3 स्टार खिलाड़ी तीसरे मैच में फ्लॉप हो गए हैं. रजत पाटीदार ने सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और अर्धशतकीय पारी खेली थी. लेकिन इस मैच में उनका बल्ला नहीं चला. तीसरे मैच में वह 8 गेंदों में 3 रन बनाकर चलते बने. पाटीदार ने टीम का साथ जल्द ही छोड़ दिया था.

विज्ञापन

इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ का भी बल्ला नहीं चला. उन्होंने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया. गायकवाड़ ने इस मैच में 57 गेंदों का सामना किया और 33 रनों की धीमी पारी खेली. इससे पहले भी 2 मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला था. उन्होंने कप्तान के तौर पर भी निराश किया.

विज्ञापन

वहीं, नंबर-3 पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने भी तीसरे मैच में खराब बल्लेबाजी की. उन्होंने 6 गेंदों में 2 रन बनाए. पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 1 और पहले वनडे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए थे.

ऐसा है मैच का हाल

भारत A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में ही 275 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्यांश शेडगे ने बनाए. उन्होंने 60 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा प्रियांश आर्य ने 45 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली. उन्होंने भी 3 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. वहीं विप्रज निगम ने 44 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया A की टीम उतर चुकी है. 31 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 154/3 रन बना चुकी है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया A जीत चुकी है सीरीज

भारत A के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का शुरुआती 2 मैच ऑस्ट्रेलिया A अपने नाम कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया A ने पहला वनडे मैच 125 रनों के बड़े अंतर से जीता था, जबकि दूसरा मैच टीम ने 69 रनों से जीतकर सीरीज अपने नाम की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ