स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक कारनामा, जो रूट को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले बने खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ लगातार बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करते जा रहे हैं. अब वो सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में भी नंबर-1 बन चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में उन्होंंने जो रूट को पीछे कर दिया है.

Steve Smith

स्मिथ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (Image: Instagram/steve_smith49)

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया की स्टीव स्मिथ का नाम दिग्गज क्रिकेटर्स की लिस्ट में आता है. तीनों फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है. खासतौर पर टेस्ट में उन्होंने बड़े कारनामे किए हैं. हर मैच में वो कोई ना कोई बड़ा धमाका जरूर करते हैं. मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. पहले टेस्ट मैच में स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. वो अब टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़कर नंबर-1 का दर्जा हासिल किया.

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ का बड़ा रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ शानदार फील्डर हैं. उन्होंने स्लिप में अभी गजब के कैच पकड़े हैं. वो अपने खास एथलेटिक क्षमता की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने कारनामे से सुर्खियां बटोर ली हैं. साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा और डेविड बेडिंगहम का कैच स्मिथ ने लिया. बेडिंगहम का स्मिथ के करियर का 221वां कैच था. अब वो टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये बड़ा रिकॉर्ड जो रूट के नाम था. वो अपने करियर में 220 कैच ले चुके हैं. रूट भी बेस्ट फील्डर माने जाते हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं. उन्होंने अपने करियर में 210 कैच पकड़े. चौथे नंबर पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं. उनके नाम 205 कैच हैं. पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस का नाम आता है. उनके नाम 200 कैच दर्ज हैं.

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ का करियर

अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण स्टीव स्मिथ हमेशा चर्चा में रहे हैं. वो अभी तक 126 टेस्ट मैचों में 10945 रन बना चुके हैं. 37 शतक और 45 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं. टेस्ट में उनका औसत 55.84 का रहा है. इन आंकड़ों से आप समझ सकते हैं कि टेस्ट में उन्होंने कितना बवाल मचाया है. मौजूदा समय में भी वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. स्मिथ ने 170 वनडे मैचों में 5800 रन बनाए हैं. 12 शतक और 35 अर्धशतक उनके नाम हैं. इसके अलावा 67 टी20 इंटरनेशनल मैचों में वो 1094 रन ठोक चुके हैं.

विज्ञापन

हाल ही में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्मिथ आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने स्टीव वॉ को पीछे किया. अब केवल रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर उनसे आगे हैं. पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 13378 और बॉर्डर ने 11174 रन बनाए हैं. स्मिथ का फॉर्म आगे भी लगातार बना रहता है तो फिर वो इन दोनों को भी पछाड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ