Shubman Gill/ Photo Source: X
विज्ञापन

कितनी गंभीर है शुभमन गिल की चोट? सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है. इस मैच से पहले गिल चोटिल हो गए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. हालांकि इस सीरीज से पहले टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है. 7 अगस्त से मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन शुभमन गिल भारतीय टीम की कमान नहीं संभाल रहे हैं, क्योंकि वह चोट के कारण पहले दिन के खेल से बाहर हैं. उनको उंगली में चोट लगी है. चोट के बाद बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा अभ्यास मैच के पहले दिन गिल मैदान पर नहीं उतरेंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर बनाए हुए है. गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे. भारत के लिए गिल का फिट होना काफी जरूरी है. वह शानदार फॉर्म में है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया.

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ