संन्यास के बाद अब इस टीम के लिए खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, बड़ी डील हुई साइन

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया था. अब कुछ दिन बाद ही उन्होंने बड़ा फैसला किया और पहली बार आयोजित हो रही विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया. रहाणे के अलावा दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेने वाले हैं.

Image Credit: X

Image Credit: X

विज्ञापन

Ajinkya Rahane: भारत के स्टार क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. उन्होंने तीनों ही प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था.अब रहाणे नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. वह विदेशी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. रहाणे ने इस डील को साइन करने के बाद खुशी जाहिर की है. वह जल्द ही एक्शन में नजर आएंगे. रहाणे के अलावा कई भारतीय खिलाड़ी भी इस लीग में खेलने वाले हैं.

इस विदेशी लीग में आएंगे नजर

रहाणे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले संस्करण में एम्स्टर्डम फ्लेम्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. फ्रेंचाइजी ने 7 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए रहाणे के खेलने पर खुशी भी जाहिर की. रहाणे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा “क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि वे खेल को उससे भी अधिक मजबूत स्थिति में छोड़ें, जैसा उन्होंने इसे पाया था. यूरोप एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है और इसमें क्रिकेट के सबसे आशाजनक क्षेत्रों में से एक बनने की क्षमता है.” ईटीपीएल के सह-मालिक अभिषेक बच्चन ने भी इस करार का स्वागत करते हुए रहाणे का शुक्रिया अदा किया. ईटीपीएल में स्टीव स्मिथ, रविचंद्रन अश्विन, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्लासेन, मिचेल मार्श, लुंगी एंगिडी और ट्रेंट बोल्ट दैसे दिग्गज नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

कब से हो रही है शुरुआत?

26 अगस्त से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. फाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा. ETPL का पहला सीजन कुल 26 दिनों तक चलेगा और इस लीग के सभी मुकाबले नीदरलैंड के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब और आयरलैंड के मलाहाइड में खेले जाएंगे. कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें एम्स्टर्डम फ्लेम्स, बेलफास्ट वॉल्व्स, डबलिन गार्जियन, एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स, ग्लासगो कॉस्मिक, रॉटरडैम डॉकर्स शामिल हैं. राउंड रॉबिन के तहत सभी मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद क्वालीफायर और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ