5 सितंबर को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जारी किया शेड्यूल
IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर रहती है. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने आगामी एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की भी भिड़ंत होने वाली है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Aug 6, 2026 20:02
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Aug 6, 2026 20:02
Share :
Image Credit: X
---विज्ञापन---
IND vs PAK: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने 6 जुलाई को महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे. ये टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भी भिड़ंत होने वाली है. टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे.
5 सितंबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला थाईलैंड महिला और हांगकांग महिला के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान 5 सितंबर को आमने सामने होंगे. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 10 सितंबर और दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
---विज्ञापन---
इससे पहले भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रनों पर सिमट गई थी.
महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल
---विज्ञापन---
मैच
मुकाबला
तारीख
समय (IST)
1
थाईलैंड महिला vs हांगकांग महिला
28 अगस्त
रात 8:00 बजे
2
श्रीलंका महिला vs यूएई महिला
29 अगस्त
रात 8:00 बजे
3
भारत महिला vs थाईलैंड महिला
30 अगस्त
रात 8:00 बजे
4
बांग्लादेश महिला vs इंडोनेशिया महिला
31 अगस्त
रात 8:00 बजे
5
पाकिस्तान महिला vs थाईलैंड महिला
1 सितंबर
रात 8:00 बजे
6
श्रीलंका महिला vs इंडोनेशिया महिला
2 सितंबर
रात 8:00 बजे
7
भारत महिला vs हांगकांग महिला
3 सितंबर
रात 8:00 बजे
8
यूएई महिला vs इंडोनेशिया महिला
4 सितंबर
रात 8:00 बजे
9
भारत महिला vs पाकिस्तान महिला
5 सितंबर
रात 8:00 बजे
10
श्रीलंका महिला vs बांग्लादेश महिला
6 सितंबर
रात 8:00 बजे
11
पाकिस्तान महिला vs हांगकांग महिला
7 सितंबर
रात 8:00 बजे
12
बांग्लादेश महिला vs यूएई महिला
8 सितंबर
रात 8:00 बजे
13
सेमीफाइनल 1 – ग्रुप A की प्रथम टीम vs ग्रुप B की द्वितीय टीम
10 सितंबर
रात 8:00 बजे
14
सेमीफाइनल 2 – ग्रुप B की प्रथम टीम vs ग्रुप A की द्वितीय टीम