IND vs ENG: एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान, शुभमन गिल टॉप-3 में शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने 754 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक निकले। अब गिल बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Shubman Gill

Shubman Gill

विज्ञापन

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। ये सीरीज कप्तान शुभमन गिल के लिए काफी शानदार रही है। हालांकि ओवल टेस्ट में उनका बल्ला नहीं चला। मैच की पहली पारी में गिल ने 21 और दूसरी पारी में 11 रन बनाए। अब शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

नंबर-2 पर पहुंचे शुभमन गिल

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ इस 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 754 रन बनाए। जिसमें 4 शतक और एक दोहरा शतक लगाया। इस सीरीज में उनका बेस्ट स्कोर 269 रनों का रहा। इसके साथ ही गिल अब एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे कप्तान बन गए हैं।

इसके साथ ही गिल ने इंग्लैंड के दिग्गज ग्राहम गूच को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने साल 1990 में टीम इंडिया के खिलाफ 752 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 125.33 का रहा था। महज 3 मैचों में ही ग्राहम गूच ने 752 रन बनाए थे।

लिस्ट में पहले नंबर पर डॉन ब्रैडमैन

विज्ञापन

इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डॉन ब्रैडमैन का नाम आता है। 88 सालों से इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है। साल 1936-37 में डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 810 रन बनाए थे। ये कारनामा उन्होंने एशेज सीरीज में करके दिखाया था। इस दौरान उनका बैटिंग औसत 90 का था। इस सीरीज में ब्रैडमैन ने 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ