Cricket News - 2025-08-02T193009.891
विज्ञापन

IND vs ENG: आकाशदीप ने खेली रिकॉर्डतोड़ अर्धशतकीय पारी, इंग्लैंड के साथ हो गया 'खेला'

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में आकाशदीप ने अर्धशतक जमा दिया। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच ओवल में खेला जा रहा है। भारत की ओर से दूसरी पारी में आकाशदीप ने अर्धशतक जमाया। दरअसल दूसरे दिन के आखिरी सेशन में भारतीय टीम अपने 2 बल्लेबाजों को गंवा चुकी थी, तब नाइटवॉचमैन के रूप में आकाशदीप को भेजा गया। उन्होंने भी अपनी बल्लेबाजी का शानादार मुजायरा पेश किया और अर्धशतक भी जड़ दिया। उन्होंने 94 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली और भारत की ओर से नाइटवॉचमैन के रूप में सबसे ज्यादा लंबी पारी खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले अमित मिश्रा ने साल 2011 में नाइटवॉचमैन के रूप में 84 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आकाशदीप को हल्के में ले लिया और उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से रन बटोर लिए। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ