---विज्ञापन---

खेल angle-right

टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले?

India tour of Sri Lanka 2026: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त 2026 में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. श्रीलंका क्रिकेट ने इस टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

India tour of Sri Lanka 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त 2026 में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का अहम हिस्सा होगी, जिसमें दोनों टीमें महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. श्रीलंका क्रिकेट ने इस टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज का पहला टेस्ट गाले में, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.

कब और कहां खेले जाएंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबले?

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक ऐतिहासिक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होगा. दोनों मैच सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे. टीम इंडिया फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज को जीतकर अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी.

---विज्ञापन---

भारत का इस साल का पहला WTC टेस्ट सीरीज

भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में इस साल का पहला विदेशी टेस्ट दौरा होगी. इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले साल के अंत में घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. जून में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच जरूर जीता, लेकिन वह मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था, क्योंकि अफगानिस्तान WTC 2025-27 की 9 टीमों में शामिव नहीं है.

2017 के बाद पहला श्रीलंका दौरा

वहीं, श्रीलंका दौरा भारत का 2017 के बाद पहला टेस्ट दौरा भी होगा. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसकी ही सरजमीं पर 2-0 से टेस्ट सीरीज में मात दी थी. हालांकि, उस ऐतिहासिक दौरे का हिस्सा रहे अधिकांश खिलाड़ी अब या तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं या फिर चयन की दौड़ में नहीं हैं. मौजूदा टीम में केवल केएल राहुल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2017 के श्रीलंका दौरे का हिस्सा रहे थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढे़ें- अमेरिका में KKR ने क्यों पंडितों से कराई विशेष पूजा? शाहरुख खान ने जय शाह को कहा थैंक्यू

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

टेस्टतारीखवेन्यूशहरटूर्नामेंट
पहला टेस्टअगस्त 2026गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (GICS)गालेICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27
दूसरा टेस्टअगस्त 2026सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC)कोलंबोICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27

ये भी पढ़ें- IND vs ENG सीरीज के बीच फीफा वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचा भारतीय स्टार ओपनर, मेसी की टी शर्ट में देखा मुकाबला

First published on: Jul 02, 2026 03:37 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola