WWE ने SummerSlam 2026 में Roman Reigns vs Oba Femi मैच बुक क्यों नहीं किया? असली वजह का हुआ खुलासा

WWE SummerSlam 2026 में फैंस ने रोमन रेंस और ओबा फेमी के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच की उम्मीद लगाई थी. हालांकि, कंपनी ने प्लान में बदलाव कर दिया है. आपको बताते हैं कि रेंस और फेमी का मैच बुक क्यों नहीं किया गया.

WWE

WWE SummerSlam 2026 (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Match: WWE का अगला जोरदार प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 होने वाला है. फैंस को वहां बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. हाल ही में ओबा फेमी ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता. उन्होंने इसके जरिए समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया. सभी को लगा था कि वो अपने विरोधी के रूप में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस को चुनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फेमी ने टाइटल मैच के लिए मना कर दिया. वो ब्रॉक लैसनर को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. खैर फेमी और रेंस के बीच मैच ना होने के बड़े कारण का खुलासा हो गया है.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2026 में क्यों नहीं हुआ टाइटल मैच?

रोमन रेंस और ओबा फेमी की टक्कर हर कोई देखना चाहता है. फेमी के किंग ऑफ द रिंग बनने के बाद तो सभी ने सोच लिया था कि दोनों का मुकाबला होगा. Wrestling Observer Radio पर दिग्गज डेव मैल्टजर ने इस मैच के ना होने की वजह बताई है. उन्होंने कहा, “कंपनी ओबा फेमी को रोमन रेंस से आगे रख सकती थी. कंपनी सोच सकती थी कि समरस्लैम में ओबा को रोमन से आगे रखते हैं. सोच यही है कि अगर उन्हें स्टार बनाना है तो अजीब बात है. अगर आपको किसी को स्टार बनाना है तो सही समय चुनना होता है. पहले भी ऐसा ही होता था. आपको ये मुकाबला रेसलमेनिया में ही रखना होगा. समरस्लैम में दमदार मैच नहीं होगा. कंपनी ने इन दोनों के मैच को रेसलमेनिया लिए बचाकर रखा है. आप वहां पर फेमी को बड़े स्टार के रूप में पेश कर सकते हैं. कंपनी रेसलमेनिया तक पहुंचने के लिए अपना पूरा समय लेगी. उन्होंने वहां पर खतरनाक मॉन्स्टर दिखाया जाएगा, जिसे हराया ना सके”.

विज्ञापन

रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा?

SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. वहीं रोमन रेंस का मैच सैथ रॉलिंस के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. रॉलिंस ने रेड ब्रांड के एपिसोड में आकर रेंस को चुनौती पेश की. रॉलिंस ने पुराने दिन भी याद दिलाए. अंत में रोमन ने उनकी चुनौती को स्वीकार किया. अब दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ