231 दिन तक चैंपियन रहने वाले WWE दिग्गज की टूटी गर्दन, सर्जरी के बाद फिर चोट लगने से लगा बड़ा झटका

WWE के एक दिग्गज को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल वर्कआउट के दौरान वो गिर गए और उनकी गर्दन टूट गई. हाल ही में वो अपनी सर्जरी से रिकवरी कर रहे थे. अब उन्हें बड़ा झटका लगा है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE दिग्गज को झटका (Photo: WWE.com)

WWE Legend Suffers Broken Neck: WWE में इस समय SummerSlam 2026 की तैयारियां चल रही हैं. धीरे-धीरे बड़े मैचों का ऐलान किया जा रहा है. खैर इससे पहले बुरी खबर सामने आ रही है. एक पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और दिग्गज की गर्दन टूट गई है. रेसलिंग वर्ल्ड में जब ये न्यूज फैली हड़कंप मच गया. आप सभी जानते हैं कि गर्दन टूटने से शरीर को बहुत बड़ा नुकसान होता है. इंडस्ट्री में कुछ रेसलर्स का तो इससे करियर ही खत्म हो गया. आइए आपको बताते हैं किस दिग्गज के साथ बड़ी घटना घटी है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज को लगा बड़ा झटका

Book Pro Wrestlers के स्टीव स्टाशियाक ने फेसबुक के जरिए फैंस को बड़ी जानकारी प्रदान की. उन्होंने कहा कि WWE दिग्गज केन पटेरा जिम में गिर गए थे. इस वजह से उनकी C1 (रीढ़ की हड्डी के ऊपर का हिस्सा) टूट गई. कुछ समय पहले पटेरा की सर्जरी हुई थी. इसकी रिकवरी के लिए वो जिम में पसीना बहा रहे थे. हालांकि, अब उन्हें और बड़ा झटका लग गया है. स्टीव ने कहा, “हम दिग्गज पटेरा के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं. हाल ही में वो जिम में गिर गए थे. जिस वजह से उनकी C1 टूट गई. ये खबर काफी दुखद है. एक बड़ी सर्जरी के बाद वो अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने अपना वजन भी काफी कम कर लिया था. हम उम्मीद करते हैं कि वो जल्द से जल्द सही हो जाएं”.

विज्ञापन

केन पटेरा का रेसलिंग करियर रहा शानदार

केन पटेरा का रेसलिंग करियर जबरदस्त रहा है. उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. वो WWE के दूसरे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे थे. 1980 में उन्होंने ये कारनामा किया था. उन्होंने पैट पैटरसन के 233 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. पटेरा का भी टाइटल रन बढ़िया रहा था. वो 231 तक चैंपियन रहे. पटेरा ने WWE के अलावा भी अन्य कंपनियों में काम किया है. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी. वो कुछ बड़ी स्टोरीलाइन्स का भी हिस्सा बने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ