पहले मैच की तरह दूसरा टी20 भी हो जाएगा रद्द? मैनचेस्टर से आई फैंस के लिए बुरी खबर! जानें मौसम का हाल

IND vs ENG 2nd T20I Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है. इसके बाद अब दूसरे मैच पर संकट के बादल छाए हुए हैं. मैनचेस्टर से फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. आइए आपको भी बताते हैं वहां के मौसम का हाल.

AI Generated Image

AI Generated Image

IND vs ENG 2nd T20I Weather Report: पहला मैच बारिश में धुलने के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब दूसरे टी20 मैच पर सबकी नजरें बनी हुई हैं. ये मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. पहले मैच में केवल टीम इंडिया ही बल्लेबाजी कर पाई थी. इंग्लिश बल्लेबाज बारिश के चलते एक गेंद खेलने तक के लिए नहीं उतर पाए. उसी तरह के हालात मैनचेस्टर में भी बनते हुए नजर आ रहे हैं. मैच वाले दिन मैनचेस्टर में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में पहले मैच की तरह ही ये मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम में भारी बारिश की संभावना 

4 जुलाई को मैच वाले दिन मैनचेस्टर में लगभग पूरे दिन बारिश की संभावना है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम के वक्त तेज बारिश हो सकती है. शाम में तापमान गिरकर 16 डिग्री तक पहुंच सकता है. मैनचेस्टर में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है जो कि फैंस के लिए निराशा का कारण भी है. 

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच का ये मैच भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे नहीं बल्कि शाम 7 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर होगा तो वहीं ओटीटी पर जियोहॉटस्टार के पास राइट्स हैं. 

विज्ञापन

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारत टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

इंग्लैंड की टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ