---विज्ञापन---

खेल angle-right

24 घंटे के अंदर ही बदल गया न्यूजीलैंड का स्क्वॉड, पूरी ODI सीरीज बाहर हुआ ये मैच विनर

New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड ने 1 जुलाई को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर ही उसे स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है. टीम के तेज गेंदबाज बेन सियर्स चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

---विज्ञापन---

New Zealand Cricket Team: इंग्लैंड का दौरा खत्म करने के बाद अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, जहां उसे पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 1 जुलाई को ही वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर ही उसे स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है. टीम के तेज गेंदबाज बेन सियर्स चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. ऐसे में सियर्स का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि, टीम ने सियर्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन सियर्स चोट के कारण आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. सियर्स लंबे समय से एंकल की समस्या से जूझ रहे थे. उन्हें मई में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन भी वह काफी असहज नजर आए थे. मेडिकल टीम की सलाह के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कोई जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया और उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से बाहर कर दिया. सियर्स को वहां से उन्हें सीधे घर भेज दिया गया है.

बेन लिस्टर को मिला नया मौका

सियर्स की जगह बेन लिस्टर को न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है. लिस्टर पहले वनडे मुकाबले से पहले गुयाना में टीम के साथ जुड़ जाएंगे. लिस्टर ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला इसी साल अप्रैल में बांग्लादेश दौरे पर खेला था. अब तक खेले गए चार वनडे मैचों में लिस्टर 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा. वहीं, इस सीरीज के लिए घोषित टीम में युवा तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है. इसके अलावा, जैकब डफी भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं.

---विज्ञापन---

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वॉड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टॉम लेथम (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, बेन लिस्टर, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ और विल यंग.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20I मुकाबला? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू की पूरी डिटेल्स

First published on: Jul 02, 2026 01:38 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola