FIFA World Cup 2026: हैरी केन का डबल धमाका, कांगो को रौंदकर इंग्लैंड ने राउंड ऑफ 16 में की एंट्री

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में डीआर कांगो के खिलाफ 2-1 से रोमाचंक जीत दर्ज कर राउंड 16 में जगह बना ली है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने कमाल का खेल दिखाया और दो शानदार गोल दागकर टीम को यादगार जीत दिलाई.

FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली. अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय कांगों की टीम ने बढ़त बना रखी थी और इंग्लैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा था. लेकिन फिर आखिरी मिनटों में कप्तान हैरी केन ने कमाल का खेल दिखाते हुए दो शानदार गोल दागे और इंग्लैंड को यादगार जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

पहले हाफ में कांगो के पास दी बढ़त

अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत कांगो ने बेहद आक्रामक अंदाज में की और 7वें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली. ब्रायन सिपेंगा ने बॉक्स के बाईं ओर से मिले शानदार क्रॉस पर बेहतरीन फिनिश करते हुए गेंद को गोल में पहुंचाया और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया. शुरुआती झटके के बाद इंग्लैंड ने लगातार वापसी की कोशिश की, लेकिन तमाम जद्दोजहद के बाद भी कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी दीवार बनकर खड़े रहे.

विज्ञापन

म्पासी ने जूड बेलिंघम के दो शानदार हेडर बचाए, जबकि हैरी केन के दमदार शॉट को भी बेहतरीन तरीके से रोक दिया. एक मौके पर केन बॉक्स के अंदर म्पासी से टकरा गए, जिसके बाद इंग्लैंड ने पेनाल्टी की मांग की, लेकिन रेफरी ने खेल जारी रखने का फैसला सुनाया. वहीं, कांगो के पास अपनी बढ़त दोगुनी करने का सुनहरा मौका भी आया, लेकिन योआने विस्सा का जोरदार शॉट पोस्ट से टकराकर बाहर निकल गया.

ये भी पढ़ें- SummerSlam 2026 में होगा एक युग का अंत! WWE का सबसे खतरनाक रेसलर लेगा रिटायरमेंट?

दूसरे हाफ में हैरी केन ने किया कमाल

दूसरे हाफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन का जादू देखने को मिला और लगातार दबाव बनाने के बाद टीम को आखिरीकर पहला गोल मिला. हैरी ने 75वें मिनट में शानदार हेडर लगाया और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. म्पासी ने गेंद को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे. वहीं, जब मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में जाता नजर आ रहा था, तभी हैरी ने अपनी क्लास दिखाई और पहले गोल के 11 मिनट बाद ही 86वें मिनट पर एक शानदार गोल दाग दिया.

विज्ञापन

इसी के साथ इंग्लैंड ने 2-1 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली और अंत में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली. अब राउंड 16 में इंग्लैंड का सामना 6 जुलाई को मेक्सिको सिटी में मेक्सिको से होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ