हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs SA W: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को मिली पहली हार, साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में जीता मुकाबला

IND W vs SA W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 159 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे अफ्रीका की टीम ने मारीजान कैप की तूफानी पारी के दम पर 5 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर मैच जीत लिया.

विज्ञापन
India W vs South Africa W

India W vs South Africa W: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 158 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया.

प्रोटियाज टीम की इस जीत की हीरो स्टार ऑलराउंडर मारीजान कैप रहीं, जिन्होंने बल्ले से नाबाद 81 रनों की पारी खेलने के साथ गेंद से 2 विकेट भी अपने नाम किए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

भारत की फ्लॉप बल्लेबाजी

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया किया था. हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 30 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 15 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद स्मृति मंधाना 17 रन, यास्तिका भाटिया 15 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गईं. भारत ने सिर्फ 83 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी अपने ऐतिहासिक 200वें टी20 इंटरनेशनल मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं और 24 रन बनाकर आउट हो गईं.

विज्ञापन

हालांकि, दीप्ति शर्मा ने थोड़ी देर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वो भी 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इनके अलावा, ऋचा घोष ने 15 रन, अरुंधति रेड्डी 6 रन और प्रेमा रावत 3 रन जोड़े. इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से मारीजान कैप और शबनिम इस्माइल ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अयाबोंगा खाका, नादिन डी क्लर्क और नॉनकुलेलेको म्लाबा को 1-1 सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे Virat Kohli? किंग कोहली ने खुद दिया जवाब, VIDEO वायरल

मारीजान कैप ने खेली नाबाद 81 रनों की मैच जिताऊ पारी

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और सिर्फ 25 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. कप्तान लौरा वोल्वार्डट 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि एनेरी डर्कसन बिना खाता खोले ही आउट हो गईं. हालांकि, इसके बाद मारीजान कैप ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. मारीजान ने सिर्फ 45 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

विज्ञापन

उनके अलावा, ताजमिन ब्रिट्स ने 36 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. साउथ अफ्रीकी की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से श्री चरणी सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की यह वर्ल्ड कप में पहली हार रही.

ये भी पढ़ें- ENG vs NZ: बेन स्टोक्स की हुई टीम में वापसी, ‘नाइटक्लब’ विवाद को भूलाकर ECB ने तीसरे टेस्ट के लिए सौंपी कप्तानी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola