---विज्ञापन---

खेल angle-right

ENG vs NZ: बेन स्टोक्स की हुई टीम में वापसी, ‘नाइटक्लब’ विवाद को भूलाकर ECB ने तीसरे टेस्ट के लिए सौंपी कप्तानी

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में नाइटक्लब विवाद के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर रहे बेन स्टोक्स को भी शामिल किया गया है और उन्हें कप्तानी सौंपी गई है. स्टोक्स के अलावा, गस एटकिंसन की भी टीम में वापसी हुई है.

---विज्ञापन---

England Squad for 3rd Test against New Zealand: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 25 जून से नॉटिंघम में खेला जाएगा. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. स्क्वॉड की घोषणा से पहले सबकी नजरें इस बात पर टिकी थीं कि बेन स्टोक्स की टीम में वापसी होगी या नहीं. अब ECB ने स्टोक्स को टीम में शामिल करने के साथ एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंप दी है.

स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद नाइट कर्फ्यू तोड़कर नाइटक्लब जाने और उससे जुड़े विवाद के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिए गए थे. उनके साथ तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी जांच पूरी होने तक टीम से बाहर रखा गया था. लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में फिर से शामिल कर लिया गया है.

---विज्ञापन---

ECB की जांच के बाद स्टोक्स और एटकिंसन की हुई वापसी

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की जांच में पाया गया कि बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने टीम अनुबंध की कुछ शर्तों का उल्लंघन किया था. दोनों खिलाड़ियों को उनके व्यवहार के लिए लिखित चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, नाइटक्लब में हुई मारपीट की घटना को लेकर ECB ने साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. नाइटक्लब विवाद को लेकर बोर्ड द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि स्टोक्स उस झगड़े में शामिल नहीं थे और उन्होंने घटना को देखा भी नहीं था.

वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि गस एटकिंसन बिना किसी उकसावे के हमले का शिकार हुए थे और उन्होंने किसी भी समय जवाबी कार्रवाई नहीं की. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों खिलाड़ियों की इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी हो गई है.

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ और जोश टंग.

1-1 की बराबरी पर है सीरीज

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया था, जहां इंग्लैंड की टीम ने 115 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. लेकिन फिर न्यूजीलैंड ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में दमदार वापसी करते हुए 253 रनों के बड़े अंतर जीत हासिल की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. ऐसे में अब नॉटिंघम में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम और निर्णायक हो गया है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे Virat Kohli? किंग कोहली ने खुद दिया जवाब, VIDEO वायरल

First published on: Jun 21, 2026 09:56 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola