टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे Virat Kohli? किंग कोहली ने खुद दिया जवाब, VIDEO वायरल

Virat Kohli: विराट कोहली ने पिछले साल अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिससे पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया था. तब से फैंस के मन में सवाल है कि क्या कोहली टेस्ट में वापसी कर सकते हैं? इस सवाल पर अब कोहली ने खुद जवाब दिया है.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिए एक साल से ज्यादा समय हो चुका है. कोहली ने पिछले साल 12 मई को अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिसने फैंस के साथ-साथ पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. कई दिग्गज क्रिकेटरों का मानना था कि विराट अभी कम से कम 2-3 साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे.

विज्ञापन

इसी वजह से पिछले कुछ समय से लगातार यह चर्चा चल रही है कि क्या कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं? फैंस भी उम्मीद लगाए बैठे थे कि शायद कोहली अपना फैसला बदल लें. इसी बीच कोहली खुद इस सवाल का सवाल दे दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

टेस्ट में वापसी पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है. कोहली ने साफ संकेत दिए हैं कि वह अब अपने संन्यास के फैसले को बदलने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में लौटने के बजाय अपने नए लॉन्च हुए जूतों को कम कीमत पर बेचना पसंद करेंगे.

दरअसल, One8 के ग्लोबल प्रीमियर इवेंट के दौरान विराट कोहली से उनके नए लाल रंग के जूतों को लेकर सवाल पूछा गया. इन जूतों की कीमत उनके टेस्ट करियर के कुल रन 9230 के आंकड़े से प्रेरित बताई गई है. इसी दौरान उनसे मजाक में पूछा गया कि क्या वह इन जूतों का मुनाफा बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे? इस पर कोहली ने हंसते हुए जवाब दिया, “मैं इन्हें कम कीमत पर बेचना पसंद करूंगा. मैं टेस्ट क्रिकेट से आगे बढ़ चुका हूं.”

विज्ञापन

अब सिर्फ वनडे में खेलते हैं कोहली

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके विराट कोहली अब सिर्फ भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत के बाद टी20I क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था. अब कोहली का अगला बड़ा लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप है और उनकी कोशिश होगी कि वह इस मेगा टूर्नामेंट में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाएं.

हालांकि, चोट के कारण कोहली हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे. हालांकि, उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. उनके चयन को लेकर अंतिम फैसला उनकी फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये बल्लेबाज रहा ट्राई सीरीज का टॉप स्कोरर, तिलक-ऋतुराज भी निकले आगे

IPL 2026 में किया था शानदार प्रदर्शन

किंग कोहली आखिरी बार पिछले महीने आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरा खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. कोहली ने पूरे सीजन में 165.84 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे. फाइनल मुकाबले में भी कोहली का बल्ला जमकर बोला. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 44 गेंदों पर नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ