IND W vs ENG W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत? जानें टीवी और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
IND W vs ENG W Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मुकाबला 28 मई को चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख पाएंगे.
India W vs England W 1st T20 Live Streaming: 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में उतरने जा रही है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 28 मई से शुरू होने वाली इस सीरीज में बेहतर टीम संयोजन और लय हासिल करने की कोशिश करेगी.
भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी. इससे पहले टीम इंग्लैंड की चुनौती पार करना चाहेगी और इस अहम सीरीज में दोनों टीमों के पास अपनी कमजोरियों को सुधारने का आखिरी बड़ा मौका होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां देखें लाइव?
IND W vs ENG W T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें इंग्लैंड का दबदबा साफ देखने को मिलता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 24 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि भारतीय टीम को सिर्फ 11 मुकाबले जीत मिली है.
हालांकि, पिछली बार जब दोनों टीमें जुलाई 2025 में आमने-सामने आई थीं, तब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इतिहास रच दिया था. भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर 3-2 से हराकर अपनी पहली द्विपक्षीय महिला टी20 सीरीज जीत दर्ज की थी.
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत महिला और इंग्लैंड महिला के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला गुरुवार, 28 मई को चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत महिला और इंग्लैंड महिला के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस रात 10:30 बजे होगा.
भारत में लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 SD/HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 हिंदी SD/HD और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 SD पर किया जाएगा.
कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत महिला और इंग्लैंड महिला के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. आप सोनीलिव का सब्सक्रिप्शन लेकर इस मैच का मजा उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

Women in blue looking to make a statement in game No. 1️⃣ 💪🏻 👑🏏
हिंदी न्यूज़/खेल/IND W vs ENG W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत इंग्लैंड की भिड़ंत? जानें टीवी और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.