छक्कों की झड़ी लगाने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर IPL का ये महारिकॉर्ड, खतरे में कोहली और बटलर की बादशाहत

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में छक्कों की बारिश की है और अब तक खेले 15 मैचों में 65 छक्के लगाकर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब वैभव के निशाने पर है IPL का एक और महारिकॉर्ड है, जिससे वह कुछ ही कदम दूर हैं.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. 27 मई को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर 93 ठोक दिए. उन्होंने इस पारी के दौरान 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के वैभव ने इस सीजन 65 छक्के लगाकर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. वहीं, अब वैभव की नजर एक और महारिकॉर्ड पर है, जिससे वह कुछ ही कदम दूर हैं. इस मामले में विराट कोहली और जोस बटलर जैसे दिग्गजों की बादशाहत खतरे में आ गई है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर IPL का ये महारिकॉर्ड

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके+छक्के) लगाने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर नंबर-1 पर हैं, जबकि विराट कोहली दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. वैभव ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 55 चौके और 65 छक्के लगाए हैं. इस तरह उनके नाम कुल 120 बाउंड्री दर्ज हो चुकी हैं.

अगर वैभव गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले क्वालिफायर-2 में सिर्फ दो और चौके या छक्के लगा देते हैं, तो विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे. वहीं अगर वह मैच में कुल 9 बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो जोस बटलर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूट जाएगा और वह IPL के एक सीजन सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4+6) लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीसीजनकुल बाउंड्री (4s+6s)
1जोस बटलर2022128
2विराट कोहली2016121
3वैभव सूर्यवंशी2026120*
4शुभमन गिल2023118
5डेविड वॉर्नर2016119
6साई सुदर्शन2025109
7क्रिस गेल2012105
8क्रिस गेल2013108
9यशस्वी जायसवाल2023108
10माइक हसी201398

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया हाहाकार! एक ही पारी में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 पर वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और फिलहाल 680 रनों के साथ IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. ऐसे में IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव पर टिकी रहेंगी. अगर वह क्वालिफायर-2 में भी बड़ी पारी खेलते हैं, तो ऑरेंज कैप की रेस में अपनी बढ़त और मजबूत कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ