IPL 2026 से बाहर होने के बाद पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही ये बात

आईपीएल 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, जिसके बाद हैदराबाद आईपीएल 2026 से बाहर हो गई. हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है.

Cricket News - 2026-05-28T002205.732

आईपीएल 2026 में 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया था. राजस्थान ने हैदराबाद को 47 रनों से हराया और क्वालीफायर-2 का टिकट कटा लिया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसकी वजह से हैदराबाद को मुकाबला गंवाना पड़ा. अब हैदराबाद का सफर आईपीएल 2026 से खत्म हो गया है. राजस्थान से मिली करारी हार के बाद वैभव ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

कमिंस ने दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में कमाल कर दिया और हैदराबाद के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. पैट कमिंस भी सूर्यवंशी के मुरीद हुए. उन्होंने मैच के बाद कहा ” वैभव ने बहुत अच्छा खेला. हां, ऐसा लगता है कि आपके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. जाहिर है, पिच बहुत अच्छी है, लेकिन मार्जिन बहुत कम है. अगर आपकी यॉर्कर थोड़ी सी भी चूक जाती है, तो वो आसानी से रन बना लेते हैं. तो हां, बढ़िया खेल. (क्या चेज़ करने का फैसला लेने पर कोई पछतावा है?) नहीं, बिल्कुल नहीं. आखिर में भी विकेट काफी अच्छा था. (युवा खिलाड़ियों को खोजने के बारे में) मुझे लगता है कि हम एक बहुत ही संतुलित टीम बनकर उभरे.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया है, पूरे साल उनका रवैया, जिस तरह से उन्होंने खेला है. ऐसा लगता है कि उन्होंने क्रिकेट का भरपूर आनंद लिया है, इसलिए मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं मांग सकता.”

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243/8 रन बनाए थे. वैभव के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 21 गेंदों में 50 रन बनाए थे. इसके अलावा रियान पराग के बल्ले से 12 गेंदों में 26 रन निकले थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई. हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन नितीश कुमार रेड्डी ने बनाए. उन्होंने 20 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सलील अरोरा ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए थे. राजस्थान ने इस मैच को 47 रनों से अपने नाम किया अब उसका सामना 29 मई को क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ