IPL 2026: क्या GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में दोहरा शतक जड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी? हो गई सबसे बड़ी भविष्यवाणी!

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. SRH के खिलाफ 97 रन की पारी के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने विश्वास जताया है कि वैभव टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक जरूर जड़ेंगे.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के लिए एलिमिनेटर मैच में वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. 15 साल का यह युवा बल्लेबाज जिस तरह से खेलता है, ऐसा लग रहा है कि वो टी20 क्रिकेट में किसी दिन 200 रन का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं. GT के खिलाफ क्वालीफायर मैच में वैभव के पास यह कारनामा करने का सुनहरा मौका है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भविष्यवाणी की है कि वैभव जरूर टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी

SRH के खिलाफ एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख दिग्गज हैरान रह गए और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. इसी बीच केविन पीटरसन ने X पर पोस्ट डालते हुए बताया कि वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाने की इच्छा रखी है. पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने वैभव पर भरोसा जताया और एक तरह से भविष्यवाणी कर दी कि सूर्यवंशी ये ऐतिहासिक कारनामा जरूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

आप नीचे केविन पीटरसन की पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं सूर्यवंशी

क्रिस गेल के पास टी20 इतिहास की एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने IPL 2013 में RCB के लिए खेलते हुए PWI के खिलाफ 175 रन की पारी खेली थी. अब तक कोई भी इससे अधिक स्कोर नहीं बना पाया है. वैभव सूर्यवंशी ने पहले एक इंटरव्यू में गेल का यह ‘अटूट’ रिकॉर्ड तोड़ने की इच्छा जाहिर की थी. सूर्यवंशी ने कहा था, ‘अगर मैं किसी भी मैच में पूरे 20 ओवर खेल जाता हूं, तो मैं 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ सकता हूं.’

GT के खिलाफ दोहरा शतक जड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी?

राजस्थान रॉयल्स की क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ंत होगी. इस टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने IPL 2025 में GT के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था. RR और GT के बीच IPL 2026 का क्वालीफायर 2 मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में होगा, जहां वैभव ने SRH के खिलाफ 97 रन की पारी खेली थी. वैभव ऐसे ग्राउंड में खेल रहे हैं, जहां उनका रिकॉर्ड अच्छा है. वैभव दोहरा शतक लगाने का लक्ष्य लेकर GT के खिलाफ उतर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ