IPL 2026 में जिस खिलाड़ी को नहीं मिला एक भी मौका, उसने अब इंटनरेशनल मैच में ठोक दिया धमाकेदार शतक

IPL 2026 में जहां कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं, तो वहीं कुछ बड़े स्टार खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें पूरे सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इन्ही में से एक खिलाड़ी ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Rachin Ravindra Century

Rachin Ravindra Century

Rachin Ravindra Century: आईपीएल 2026 में जहां कई अनकैप्ड और नए खिलाड़ियों को अपनी चमक बिखरने का मौका मिला, तो वहीं कुछ ऐसे स्टार खिलाड़ी भी रहे जो पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रह गए. एक ऐसे ही खिलाड़ी जिसे इस सीजन आईपीएल में एक भी मैच में खेलने का नहीं मिला, उसने इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरते ही शानदार शतक ठोक दिया है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र हैं. हालांकि, उन्होंने यह शतक टेस्ट क्रिकेट में लगाया है.

विज्ञापन

रचिन रवींद्र ने ठोका धमाकेदार शतक

दरअसल, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसकी शुरुआत 27 मई को हुई. दोनों टीमों के बीच पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है. हालांकि, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं और सिर्फ 21 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. लेकिन चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे रचिन रवींद्र ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. रचिन ने 194 गेंदों पर 121 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के भी जड़े.

विज्ञापन

बता दें कि, रचिन आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा थे. केकेआर फ्रेंचाइजी ने उन्हें मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम ने रचिन को एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया. इससे पहले वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते थे.

ये भी पढ़ें- एंटिला में फ्लैट, मालदीव्स में आइलैंड और 30 करोड़ का चेक! क्या अब वैभव सूर्यवंशी की होगी Mumbai Indians में एंट्री?

टॉम ब्लंडेल ने भी लगाई सेंचुरी

रचिन के अलावा, छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे टॉम ब्लंडेल ने भी शानदार शतक जड़ा. पहले दिन ब्लंडेल 233 गेंदों पर नाबाद 142 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने 18 चौके और दो छक्के भी लगाए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. वहीं, आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने 3 विकेट चटकाए, जबकि लियाम मैकार्थी और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: SRH के खिलाफ RR की जीत के बावजूद खुश नहीं हैं कप्तान रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ