WWE Clash in Italy 2026 में Roman Reigns और Brock Lesnar के होने वाले मैच का नतीजा लीक! मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने फैंस को दिया झटका

WWE Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का मैच भी तय किया गया है. दोनों अपने मुकाबलों में दम दिखाने के लिए तैयार हैं. कोडी रोड्स ने अब इन्हें लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Clash in Italy 2026

Clash in Italy 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Italy 2026 होने वाला है. 31 मई को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. वहां पर कंपनी ने बड़े मैच बुक किए हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज एक्शन में नज़र आएंगे. इन्हें लेकर सभी उत्साहित हैं. खैर मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के होने वाले मैचों के नतीजे को लेकर भविष्यवाणी की है. कोडी के अनुसार दोनों स्टार्स को बड़ा झटका लगने वाला है. कोडी भी Clash in Italy में अपने टाइटल को गुंथर के खिलाफ दांव पर लगाएंगे.

विज्ञापन

क्या रोमन रेंस की होगी जीत?

ESPN’s Get Up को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे Clash in Italy 2026 होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के नतीजे को लेकर सवाल पूछा गया. कोडी ने कहा, “ये एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच है. एक तरह से कहा जाए तो स्ट्रीट फाइट मैच. मुझे लगता है कि जेकब फाटू मुकाबला जीत जाएंगे. फाटू इस बार रोमन रेंस को हरा देंगे. ये सभी के लिए बहुत बड़ी बात होगी”. कोडी ने साफ कर दिया है कि Clash in Italy 2026 में फाटू नए चैंपियन बनने वाले हैं. देखना होगा कि उनकी भविष्यवाणी सही होगी या नहीं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर को लग सकता है झटका

Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच भी रीमैच होने वाला है. फेमी ने रेसलमेनिया 42 में लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. कोडी रोड्स ने ESPN UNSPORTSMANLIKE को भी अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे लैसनर और फेमी की राइवलरी को लेकर सवाल पूछा गया. साथ ही साथ Clash in Italy के संभावित विजेता का नाम भी पूछा गया. उन्होंने कहा, “अगर आपने रेसलमेनिया देखा है, तो ओबा फेमी उन्हें फिर से हराने वाले हैं”. कोडी ने कह दिया है कि लैसनर को लगातार दूसरी बार फेमी के खिलाफ हार मिलने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ