वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया हाहाकार! एक ही पारी में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा
IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए. इस धमाकेदार पारी के दौरान वैभव ने 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए और क्रिस गेल समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.
Vaibhav Sooryavanshi Records: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. वैभव ने SRH के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए. अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के लगाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा.
वैभव की यह पारी IPL इतिहास की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई है और उनकी बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनका फैन बन गया. वहीं, इस धमाकेदार पारी के दौरान वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. उन्होंने क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड
1. IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
SRH के खिलाफ इस पारी में 12 छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. आईपीएल 2026 में वैभव अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले गेल के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था.
65 छक्के : वैभव सूर्यवंशी (2026)*
59 छक्के : क्रिस गेल (2012)
52 छक्के : आंद्रे रसेल (2019)
51 छक्के : क्रिस गेल (2013)
45 छक्के : जोस बटलर (2022)
2. IPL मैच की एक पारी में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
वैभव ने SRH के खिलाफ पावरप्ले में ही 8 छक्के जड़ दिए और इसी के साथ वह IPL मैच की एक पारी में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने सनथ जयसूर्या और जोस बटलर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.
8 छक्के : वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, न्यू चंडीगढ़ (2026)*
7 छक्के : सनथ जयसूर्या बनाम CSK, मुंबई (2008)
7 छक्के : जोस बटलर बनाम DC, दिल्ली (2018)
7 छक्के : जॉनी बेयरस्टो बनाम RCB, मुंबई (2022)
7 छक्के : अभिषेक शर्मा बनाम PBKS, न्यू चंडीगढ़ (2026)
3. IPL के एक सीजन में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन
वैभव ने इस पूरे सीजन सिर्फ पावरप्ले में 490 रन बनाए हैं और वह एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर के 467 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा.
4. IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी ने अनकैप्ड खिलाड़ी रहते हुए IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 680 रन ठोक दिए हैं. इस मामले में उन्होंने यशस्वी जायसवाल और शॉन मार्श जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया.
680 रन : वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026)*
625 रन : यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)
616 रन : शॉन मार्श (PBKS, 2008)
573 रन : रियान पराग (RR, 2024)
549 रन : प्रभसिमरन सिंह (PBKS, 2025)
5. एक IPL पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
वैभव ने SRH के खिलाफ 12 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. वह अब एक IPL पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने मुरली विजय के 11 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा.
6. IPL प्लेऑफ/नॉकआउट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने 12 छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने IPL प्लेऑफ/नॉकआउट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के शुभमन गिल के 10 छक्कों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
12 छक्के : वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, न्यू चंडीगढ़ (2026)*
7. IPL में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्कों वाली पारी खेलने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी अब IPL में 4 बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली.
4 बार : वैभव सूर्यवंशी*
4 बार : क्रिस गेल
2 बार : अभिषेक शर्मा
2 बार : फिन एलन
8. IPL प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक
वैभव ने SRH के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. यह IPL प्लेऑफ में किसी बल्लेबाज द्वारा अब तक का सबसे तेज अर्धशतक रहा. इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की.
16 गेंद : वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, न्यू चंडीगढ़ (2026)*
9. IPL सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
15 साल की उम्र में वैभव ने 680 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया है. इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ सबसे युवा बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया.
वैभव सूर्यवंशी : 680 रन, 2026 (15 साल)*
ऋषभ पंत : 684 रन, 2018 (20 साल)
10. आईपीएल इतिहास में 70+ स्कोर के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
वैभव ने SRH के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में करीब 335 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से 70 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
348 -सुरेश रैना (2014 में PBKS के खिलाफ 25 गेंदों में 87 रन)

---विज्ञापन---

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 27, 2026

हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया हाहाकार! एक ही पारी में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.