एंटीलिया में फ्लैट, मालदीव्स में आइलैंड और 30 करोड़ का चेक! क्या अब वैभव सूर्यवंशी की होगी Mumbai Indians में एंट्री?

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाल मचा रहे हैं. उनके मुंबई इंडियंस में शामिल होने की अफवाहें सामने आ रही हैं. अब IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया सामने आई है.

Vaibhav Sooryavanshi MI

क्या सही में MI में शामिल होंगे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. फैंस का मानना है कि वैभव अगर किसी और टीम में जाते हैं, तो उन पर करोड़ों की बारिश होना तय है. सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं कि वैभव सूर्यवंशी मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं, क्योंकि MI ने उन्हें 30 करोड़ रुपये और एंटीलिया में एक फ्लैट ऑफर किया है. अब इस पर IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने इस अफवाह के पीछे की सच्चाई बताई है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के MI में शामिल होने की उड़ रही हैं अफवाह

X पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने वैभव सूर्यवंशी को अपनी टीम से खेलने के लिए 30 करोड़ रुपये दिए हैं. पोस्ट में बताया गया कि वैभव को एंटीलिया में एक फ्लैट और मालदीव्स में एक प्राइवेट आइलैंड भी ऑफर किया गया है. दावा किया जा रहा है कि वैभव ने फैसला लेने के लिए थोड़े समय की मांग की है, वहीं राजस्थान रॉयल्स के मालिक इस फैसले में दखल दे रहे हैं.

विज्ञापन

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की नजर इस पोस्ट पर गई. उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि IPL की रूल बुक में साइड ऑफर्स का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने इस खबर को फेक घोषित किया. उन्होंने लिखा, ‘उन्हें ट्रेड किए जाने की जरूरत है. इन सभी ऑफर्स का कोई मतलब नहीं है. राजस्थान रॉयल्स अगर उन्हें रिलीज करती है, तो वैभव को ऑक्शन में जाना होगा. वो दुनिया में किसी भी अन्य क्रिकेटर के मुकाबले अधिक पैसा कमाएंगे. IPL की रूल बुक में इस तरह के ऑफर्स की कोई जगह नहीं है. यह पूरी खबर फेक लग रही है.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: SRH के खिलाफ RR की जीत के बावजूद खुश नहीं हैं कप्तान रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा!

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ मचाया कोहराम

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रनों की बारिश की है. RR और SRH के बीच एलिमिनेटर मैच में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 97 रन जड़ दिए. सूर्यवंशी ने 334.48 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके जड़े. क्रिस गेल ने 30 गेंदों में शतक जड़ा था और उनके नाम IPL इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी दर्ज है. वैभव के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था लेकिन वो सिर्फ 3 रन से चूक गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ