IND vs ZIM: ये कैसा डेब्यू? पहले मैच में नहीं मिली बल्लेबाजी, दूसरे मैच में बाहर हो गया ये प्लेयर

IND vs ZIM 3rd T20I: तीसरे टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया है। साई सुदर्शन को (Sai Sudharsan) बाहर रखा गया है।

Sai Sudharsan debut

Sai Sudharsan debut

विज्ञापन

IND vs ZIM 3rd T20I: हर खिलाड़ी के लिए अपने देश की जर्सी में खेलने का सपना होता है। वो चाहता है कि जब भी मैदान में उतरे, अपने देश के लिए योगदान दे, लेकिन एक खिलाड़ी के साथ तो गजब ही हो गया। भारत-जिम्बाब्वे के बीच हरारे में तीसरे टी-20 मैच में एक साथ चार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया। जबकि वर्ल्ड कप स्क्वाड के चार खिलाड़ियों को जगह दी गई। प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने वाले खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे और खलील अहमद का नाम शामिल रहा। जबकि रियान पराग, ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन और मुकेश कुमार को आराम दिया गया है।

साई सुदर्शन बिना खेले ही दूसरे मैच में बाहर 

इनमें से साई सुदर्शन ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने पिछले मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। दरअसल, टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने ही बल्लेबाजी की थी। ऐसे में साई सुदर्शन को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। तीसरे मैच में उन्हें बाहर कर दिया गया। इस तरह डेब्यू के बावजूद साई सुदर्शन बिना बल्लेबाजी किए ही बाहर हो गए।

विज्ञापन

भारत के लिए कर चुके हैं वनडे डेब्यू

आपको बता दें कि साई सुदर्शन भारत के लिए वनडे डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने अब तक तीन वनडे खेले हैं। जिसमें 63.50 के औसत से 127 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे ही मैच में साई सुदर्शन को बाहर करने का फैसला फैंस के लिए लिए थोड़ा चौंकाने वाला है।

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन 

1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 यशस्वी जायसवाल, 3 अभिषेक शर्मा, 4 रुतुराज गायकवाड़, 5 संजू सैमसन (विकेटकीपर और उपकप्तान), 6 शिवम दुबे, 7 रिंकू सिंह, 8 वाशिंगटन सुंदर, 9 रवि बिश्नोई, 10 आवेश खान, 11 खलील अहमद

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन 

1 वेस्ली मधेवेरे, 2 तदिवानाशे मारुमानी, 3 ब्रायन बेनेट, 4 सिकंदर रजा (कप्तान), 5 डायोन मायर्स, 6 जॉनथन कैंपबेल, 7 क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), 8 वेलिंगटन मसाकाद्जा, 9 रिचर्ड नगारावा, 10 ब्लेसिंग मुजाराबानी, 11 टेंडाई चतारा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ