IND vs ZIM: बिना खेले ही Playing 11 से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

Zimbabwe vs India 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा मैच आज खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन थोड़ी बदली-बदली दिख सकती है। बिना खेले ही एक खिलाड़ी का टीम से पत्ता कट सकता है।

Team India

Team India

Zimbabwe vs India 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। फिलहाल दोनों टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। वहीं आज सीरीज का तीसरा मुकाबला हरारे में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग कैसी होने वाली है ये बड़ा सवाल है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले मैच में एक खिलाड़ी ऐसा था जिसको न तो बल्लेबाजी मिली और न ही गेंदबाजी, बावजूद इसके तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से इस खिलाड़ी को ड्रॉप किया जा सकता है।

विज्ञापन

साई सुदर्शन की जगह शिवम दुबे की एंट्री!

दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदलाव देखने को मिला था। साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया था लेकिन इस मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आ सकी, जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरे मैच से साई सुदर्शन को ड्रॉप किया जा सकता है। शिवम दुबे के टीम इंडिया से जुड़ने के बाद ये रिपोर्ट सामने आ रही है। पहले दो मैचों से शिवम दुबे बाहर थे क्योंकि वो टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे और चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को वापस लौटने में थोड़ा समय लग गया था।

विज्ञापन

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

संजू सैमसन भी तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे। पहले दो मैचों से संजू भी बाहर थे। पहले दो मैचों में ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन ध्रुव का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा। ऐसे में अब संजू सैमसन को तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। संजू भी टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन उनको कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ