---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: 33 की उम्र में सारांश जैन को मिला टीम इंडिया में मौका, अब डेब्यू करते ही तोड़ देंगे 28 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. 33 साल के सारांश को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. अब सारांश टेस्ट डेब्यू करते ही 28 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND vs SL, Saransh Jain: श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम में मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी शामिल किया गया है. वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण 33 वर्षीय सारांश को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है. श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली कंडीशन को देखते हुए उनके टेस्ट डेब्यू की संभावना भी काफी बढ़ गई है. अगर सारांश को डेब्यू का मौका मिलता है तो वह 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं.

28 साल पुराना सूखा खत्म कर सकते हैं सारांश जैन

श्रीलंका की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम में 3 स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकती है. रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं, तीसरे स्पिनर की दौड़ में सारांश जैन और बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार शामिल हैं. जडेजा और मानव दोनों ही लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, इसलिए स्पिन आक्रमण में विविधता लाने के लिए ऑफ स्पिनर सारांश को प्राथमिकता मिल सकती है. सारांश जैन की उम्र 33 साल से अधिक है.

---विज्ञापन---

ऐसे में अगर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिलता है तो वह 28 साल बाद 33 से ज्यादा की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इससे पहले रॉबिन सिंह ने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 साल की उम्र पार करने के बाद भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक केवल 11 खिलाड़ियों ने 33 साल या उससे अधिक उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया है.

भारत के लिए सबसे उम्रदराज टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का रिकॉर्ड रुस्तमजी जमशेदजी के नाम दर्ज है. जमशेदजी ने 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ 41 साल और 27 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोटर रामास्वामी हैं, जिन्होंने 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ 40 साल 39 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद आमिर ईलाही ने 1947 में 39 साल 102 दिन की उम्र में डेब्यू किया था.

---विज्ञापन---

टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

  • रुस्तमजी जमशेदजी – 41 वर्ष 27 दिन (इंग्लैंड, 1933)
  • कोटर रामास्वामी – 40 वर्ष 39 दिन (इंग्लैंड, 1936)
  • आमिर ईलाही – 39 वर्ष 102 दिन (1947)
  • केके तारापोरे – 37 वर्ष 329 दिन (वेस्टइंडीज, 1948)
  • शुते बनर्जी – 37 वर्ष 124 दिन (वेस्टइंडीज, 1949)
  • सीके नायडू – 36 वर्ष 238 दिन (इंग्लैंड, 1932)

ये भी पढ़ें- एक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू

कौन हैं सारांश जैन?

सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. सारांश एक ऑफ स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. उन्होंने साल 2014 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से वह मध्य प्रदेश के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते आ रहे हैं. उन्होंने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 188 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उन्होंने 10 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है और उनकी इकोनॉमी 3.01 की है. वहीं, सारांश ने 54 फर्स्ट क्लास मैचों की 85 पारियों में 31.75 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2223 रन बनाए, जिसमें 14 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- T20 World Cup में होगा बड़ा बदलाव! 20 नहीं, अब इतनी टीमें लेंगी हिस्सा, सामने आया ICC का नया प्लान

First published on: Jul 28, 2026 03:36 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola