जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, टीम इंडिया ने रिप्लेसमेंट किया तैयार

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए तैयारी कर रही है. 13 सितंबर से खेले जाने वाली इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. जहां पर जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिली है, जो अभी तक पूरी तरह फिट नहीं है.

Jasprit Bumrah

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए फिट हुए जसप्रीत बुमराह (Pic Credit- ANI)

Jasprit Bumrah: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो सभी हैरान कर गए थे. चयनकर्ताओं ने टीम में 4 ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी है. जो फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं है. ये चारों ही खिलाड़ी अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. इसमें सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है. बुमराह की फिटनेस को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट को भी अब तैयार रखा है. 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह को लेकर आई फिटनेस अपडेट 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट देंगे. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 9 सितंबर को एक मैच होने वाला है. जहां पर बुमराह गेंदबाजी करके अपना फिटनेस टेस्ट देंगे. जिसके बाद ही वो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे. बुमराह को टीम फिलहाल सिर्फ एशियन गेम्स 2026 तक ही टी-20 फॉर्मेट में खिलाना चाहती है. 

विज्ञापन

जिसके बाद उन्हें टी-20 फॉर्मेट से ब्रेक दिया जा सकता है. जिससे वो वनडे वर्ल्ड कप और टेस्ट फॉर्मेट पर ज्यादा फोकस कर सके. हालांकि टीम उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद दोबारा टी-20 फॉर्मेट में कमबैक कराएगी. जिससे वो अगले टी-20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक 2028 के लिए तैयार हो सके. ऐसे में बुमराह फिटनेस टेस्ट पास करके सिर्फ 6 टी-20 मैच खेलेंगे. जिसके बाद वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं. 

इंडिया ए के लिए खेलना चाहते हैं जसप्रीत बुमराह 

इसी रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह इंडिया ए के लिए खेलना चाहते हैं. जिससे वो रेड बॉल क्रिकेट के लिए खुद को फिट कर सके. बुमराह लंबे समय के बाद रेड बॉल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाले हैं. जिसके कारण ही वो वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5-5 मैचों की टी-20 सीरीज को मिल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट के लिए भी खिलाड़ी तलाश लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में बुमराह की जगह प्रिंस यादव को खेलने का मौका मिल सकता है. प्रिंस यादव ने इससे पहले आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ बुमराह की जगह खेला था. ऐसे में मैनेजमेंट ने उन्हें बैकअप के लिए पहले से ही तैयार कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ