IND W vs PAK W: पाकिस्तान को हराने एशिया कप में उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

Team India probable playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरने वाली है. भारत की नजरें जीत की हैट्रिक पर होंगी. आइए जानते हैं भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 पर.

भारत और पाकिस्तान टॉस के दौरान/ Image Source: Screengrab/ JioHotstar

भारत और पाकिस्तान टॉस के दौरान/ Image Source: Screengrab/ JioHotstar

Team India probable playing XI: महिला टी-20 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और खेले गए दो मैच को अपने नाम कर लिया है. अब भारतीय टीम का मुकाबला 5 सितंबर को पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ होगा. भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने की नियत से उतरेगी. भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी भी रहा है और टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम है. आइए जानते हैं भारत की प्लेइंग 11 पाकिस्तान के खिलाफ कैसी हो सकती है.

विज्ञापन

सलामी जोड़ी पर एक नजर

भारत की ओर से बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली वर्मा बल्लेबाजी के लिए उतर सकती हैं. दोनों खिलाड़ियों ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की थी. मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा शेफाली ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए थे.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए प्रतिका रावल नजर आ सकती हैं. हालांकि पहले मैच में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने 12 गेंदों में 10 रन बनाए थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में उनके चलने की संभावना है. नंबर 4 पर हरमनप्रीत कौर और नंबर 5 पर ऋचा घोष नजर आ सकती हैं. घोष लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में खासा प्रभावित नहीं किया है, लेकिन जिस दिन उनका बल्ला चलता है वह अकेले ही खेल का पासा पलट सकती हैं. इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में दीप्ति शर्मा और भारती फूलमाले भी नजर आ सकती हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग पर एक नजर

गेंदबाजी विभाग का मोर्चा दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत संभाल सकती है. इसके अलावा श्री चरणी, क्रांति गौड़ भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकती है. दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे, जबकि प्रेमा रावत को 2 सफलता मिली थी. इसके अलावा नंदनी शर्मा को 2 और श्री चरणी को भी 2 सफलता मिली थी. पाकिस्तान के खिलाफ भी इन गेंदबाजों से भारतीय टीम को खासा उम्मीदें होंगी.

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा/रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावल जुलफिकर, गुल फिरोजा, आयशा जाफर, सदाफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एयमान फातिमा, उम-ए-हानी, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ