युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को क्यों कराई कान पकड़कर उठक-बैठक? वायरल हुआ वीडियो

अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में नजर आने वाले हैं. हालांकि इससे पहले अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक की है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

अभिषेक शर्मा उठक-बैठक करते हुए/ Image Source/ Screengrab: Instagram Yuvraj Singh

अभिषेक शर्मा उठक-बैठक करते हुए/ Image Source/ Screengrab: Instagram Yuvraj Singh

विज्ञापन

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा टी-20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल के अलावा वह भारतीय टीम के लिए भी शानदार खेल दिखा रहे हैं. अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने बल्लेबाजी के गुर सिखाए हैं. वह उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं. अभिषेक भी युवी को गुरु मानते हैं. लेकिन कभी-कभी अभिषेक अपने गुरु की बात नहीं मानते हैं. अब युवराज सिंह ने कान पकड़कर अभिषेक शर्मा से उठक-बैठक करवाई है.

अभिषेक ने क्यों की की उठक बैठक?

युवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा कान पकड़कर उठक-बैठक करते हैं. वीडियो में युवी बोलते हैं कि कहो मैं पहली बॉल से लप्पा नहीं मारूंगा. मैं पहली बॉल हवा में नहीं मारूंगा. मैं टाइम लेकर बैटिंग करूंगा. युवी जो बोलते हैं अभिषेक उसको दोहराते हैं और उठक बैठक करते हैं.

विज्ञापन

वीडियो में आगे युवी अपने और अभिषेक के बीच के बॉन्ड को साझा करते हैं. युवी वीडियो में अभिषेक के साथ बिताए अपने यादगार पल को साझा करते हैं, जिसमें कई तस्वीरें अलग-अलग जगहों की होती हैं.

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा पर काफी मेहनत की है. उनकी बैटिंग पर उन्होंने काफी काम किया है, तब जाकर अभिषेक लगातार टी-20 क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने हासिल की कई उपलब्धियां

26 साल के अभिषेक भारत के लिए वर्ल्ड कप जीत चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है. इसके अलावा बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी-20 में सबसे ज्यादा 931 रेटिंग पॉइंट भी हासिल किए हैं, जो आजतक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है. इसके अलावा अभिषेक आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था और लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने किया है कमाल

अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए 56 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने 30.73 की औसत के साथ 1629 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 2 शतक के अलावा 11 अर्धशतक बनाए हैं. खास बात ये है कि उनका स्ट्राइक रेट 187.24 का रहा है. अब तक वह भारत के लिए 104 छक्के जड़ चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 164 चौके अपने नाम किए हैं. अब वह अफागनिस्तान के खिलाफ सीरीज में नजर आने वाले हैं. इसके बाद वह एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ