---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 World Cup में होगा बड़ा बदलाव! 20 नहीं, अब इतनी टीमें लेंगी हिस्सा, सामने आया ICC का नया प्लान

T20 World Cup: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है. ICC ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव का ऐलान किया था. वहीं, अब रिपोर्ट सामने आई है कि टी20 वर्ल्ड कप की टीमों की संख्या 20 से बढ़कर 24 की जा सकती है.

---विज्ञापन---

ICC T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को और बड़ा और रोमांचक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. हाल ही में ICC ने 2028 और 2030 टी20 वर्ल्ड कप के लिए नए टूर्नामेंट फॉर्मेट का ऐलान किया था. अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि आईसीसी भविष्य में इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या भी बढ़ाने पर विचार कर रही है.

फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेती हैं. 2024 संस्करण में ही पहली बार टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 की गई थी. अब रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले वर्षों में यह संख्या पहले 24 और फिर 32 तक पहुंच सकती है.

---विज्ञापन---

24 टीमों का हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी का लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप को 32 टीमों वाला टूर्नामेंट बनाना है. इस दिशा में पहला कदम 2032 के टी20 वर्ल्ड कप से उठाया जा सकता है, जहां टीमों की संख्या 20 से बढ़ाकर 24 करने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि, 2028 और 2030 में होने वाले अगले दो टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें ही हिस्सा लेंगी.

ये दोनों संस्करण पहले से घोषित नए फॉर्मेट के तहत आयोजित किए जाएंगे. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इसका असर 2028 और 2030 के संस्करणों पर नहीं पड़ेगा. नया विस्तार 2032 से लागू किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

क्यों बढ़ाई जा सकती है टीमों की संख्या?

रिपोर्ट के अनुसार, भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप की सफलता के बाद आईसीसी दुनिया के अधिक देशों को इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनाने पर विचार कर रही है. क्रिकेट के नए बाजार तैयार करना, एसोसिएट देशों को बड़े मंच पर मौका देना और खेल का वैश्विक विस्तार इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है.

आईसीसी का मानना है कि क्रिकेट को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने के लिए टी20 सबसे प्रभावी फॉर्मेट है. इसके अलावा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी भी इस रणनीति को और मजबूती देती है. यदि टीमों की संख्या बढ़ती है तो अधिक एसोसिएट देशों के पास वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने का अवसर मिलेगा. हालांकि, आईसीसी ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या में बदलाव की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे सीरीज जीतने के बाद 15 साल के स्टार की जमकर की तारीफ

2028 और 2030 टी20 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट

पुराना फॉर्मेटनया फॉर्मेट
ग्रुप स्टेज: 4 ग्रुप, प्रत्येक में 5 टीमें (40 मैच)ग्रुप स्टेज: 5 ग्रुप, प्रत्येक में 4 टीमें (30 मैच)
हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें अगले दौर में पहुंचती थींहर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी
सुपर-8: 4-4 टीमों के 2 ग्रुप (12 मैच)सुपर-10: 5-5 टीमों के 2 ग्रुप (20 मैच)
हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती थींप्रत्येक ग्रुप की शीर्ष टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी
दूसरे स्थान की टीम दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान वाली टीम से एलिमिनेटर खेलेगी
सेमीफाइनल: 2 मैचसेमीफाइनल: 2 मैच
फाइनलफाइनल

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मुकाबला, नोट कर लीजिए डेट

First published on: Jul 28, 2026 01:57 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola