वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान आया सामने, कहा - मुझे तो पता ही नहीं था...

Smriti Mandhana: भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में 64 गेंदों पर 124 रनों की ऐतिहासकि पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं.

Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना बनीं महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज (PIC Credit - BCCI Video SS)

Smriti Mandhana: टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में गुरुवार, 3 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़ा और 64 गेंदों पर 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली. मंधाना की इस पारी के दम पर भारतीय टीम ने 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और हांगकांग पर 137 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. वहीं, मंधाना ने इस शानदार शतकीय पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

विज्ञापन

वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके अलावा, मंधाना महिला क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद मंधाना का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उनको इन रिकॉर्ड्स के बारे में कुछ पता नहीं था.

विज्ञापन

मैं रिकॉर्ड्स के बारे में कभी नहीं सोचती – मंधाना

30 वर्षीय स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ एतिहासिक पारी खेलने के बाद बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “मैं हमेशा सोचती हूं कि रन बनाना मेरा काम है. मैं इस बारे में कभी नहीं सोचती हूं कि कौन से रिकॉर्ड टूट रहे हैं या बन रहे है. आप देश के लिए कितने मैच जीतते हैं यह सबसे ज्यादा अहम रहता है. यही एक पैमाना है, जिसको आप बाद में याद रखते हैं ना कि आपने कितने रिकॉर्ड तोड़े या बनाए.”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, मुझे एक चीज पर सच में गर्व है और वह यह कि लोगों की मदद करना, दूसरे बल्लेबाजों के लिए वहां रहना. मुझे उम्मीद है कि भारतीय सेटअप में 10.000 की लिस्ट में 3 या 4 और होंगे.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते ही रच देंगे इतिहास, टूट जाएगा पीयूष चावला का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

मिताली राज को लेकर कही ये बात

मंधाना ने आगे मिताली राज को लेकर कहा कि, “हम सभी मिताली दी को खेलते देखकर बड़े हुए हैं. वह हम सभी के लिए आइडल रही हैं. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि 10 हजार रन बनाऊंगी या उससे आगे निकल जाऊंगी. हां, ये अच्छी बात है और अभी मैं 30 साल की हूं जिसमें आगे अभी कई और साल मेरे पास खेलने के लिए हैं.” मंधाना ने आगे बताया कि वह लगातार छक्के मारने की अपनी क्षमता को बेहतर करनी की कोशिश कर रही हैं.

मिताली ने भी अपना रिकॉर्ड टूटने के बाद स्मृति की तारीफ करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा कि, “बहुत-बहुत बधाई स्मृति, मैंने आपको एक युवा खिलाड़ी से भारत की बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनते हुए देखा है. आपको मेरा रिकॉर्ड तोड़ते और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनते हुए देखना मेरे लिए सचमुच गर्व का पल है. उम्मीद है कि आप आगे भी ऐसे ही ढेर सारे रन बनाएंगी और नए मुकाम हासिल करेंगी. ऐसे ही आगे बढ़ती रहें!”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, टीम इंडिया ने रिप्लेसमेंट किया तैयार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ