हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने लिया T20 WC 2024 फाइनल की हार का बदला, 76 रनों से हारी टीम इंडिया

India vs South Africa Super 8 Match Live Score and Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में मुकाबला खेला गया. साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

Live Updates

22:45 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला

साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर मुकाबला जीत लिया है. 76 रनों से टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

22:26 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: भारत को लगा आठवां झटका

भारतीय टीम को आठवां झटका अर्शदीप सिंह के रूप में लगा है. अर्शदीप सिंह 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए.

22:16 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: हार्दिक पांड्या के बाद रिंकू सिंह भी आउट, हार की कगार पर टीम इंडिया

हार्दिक पांड्या के बाद रिंकू सिंह भी आउट हो गए हैं, हार की कगार पर टीम इंडिया खड़ी है. 14.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/7 है. रिंकू बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

22:15 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: हार्दिक पांड्या भी लौटे पवेलियन, जीत की ओर साउथ अफ्रीका

हार्दिक पांड्या 17 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 14.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/6 है.

22:13 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: 36 गेंदों में 102 रनों की जरूरत

36 गेंदों में भारतीय टीम को 102 रनों की जरूरत है. हार्दिक और शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे हैं.

21:57 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: हार्दिक और दुबे कर रहे हैं बल्लेबाजी

हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे हैं. 10.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/5 है. भारत को जीत के लिए 56 गेंदों में 121 रन चाहिए.

21:50 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, सूर्यकुमार यादव भी हुए आउट

भारत को पांचवां झटका लग चुका है. 9.1 ओवर में भारत का स्कोर 51/5 है. क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए हैं. सूर्या 22 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

21:40 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका लगा है. वॉशिंगटन सुंदर 11 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 7.2 ओवर में भारत का स्कोर 43/4 है.

21:28 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. भारत को तीसरा झटका लगा है. 5 ओवर में भारत का स्कोर 29/3 है.

21:09 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: ईशान के बाद तिलक हुए आउट

ईशान किशन के बाद तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए हैं. उन्होंने 2 गेंदों मे बनाए. भारत को दूसरा झटका लग चुका है.

21:06 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: भारत को लगा पहला झटका, आउट हुए ईशान किशन

ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं. वह 4 गेंदों में डक पर आउट हुए. पहले ही ओवर में भारत को झटका लगा है. 1 ओवर के भारत का स्कोर 5/1 है.

20:52 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका ने बनाए187 रन बनाए

साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 187/7 रन बनाए हैं. भारत को 188 रनों का लक्ष्य मिला है. डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाए हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए.

20:45 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका को लगा सातवां झटका

कॉर्बिन बॉश 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. साउथ अफ्रीका को सातवां झटका लगा है. साउथ अफ्रीका का स्कोर 167/7 है.

20:37 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका को छठा झटका, मार्को यान्सन हुए आउट

साउथ अफ्रीका को छठा झटका लग चुका है. मार्को यान्सन 6 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. 17.2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 160/6 है.

20:31 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन, मिलर हुए आउट

साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका लग चुका है. डेविड मिलर 35 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए. 16 ओवर का खेल खत्म हो गया है. स्कोर 152/5 है.

20:12 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका को चौथा झटका, आउट हुए डेवाल्ड ब्रेविस

साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लग चुका है. डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें शिवम दुबे ने चलता किया. हालांकि दूसरी छोर से डेविड मिलर का अर्धशतक पूरा हो गया है. वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. मिलर 26 गेंदों में 52 रन पर खेल रहे हैं.

20:03 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: 100 के पार हुआ स्कोर

साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार हो गया है. मिलर 45 और ब्रेविस 38 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत चौथे विकेट की तलाश में है.

20:01 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: 100 के पार हुआ स्कोर

11.1 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 100/3 रन हो गया है. मिलर 40 जबकि ब्रेविस 38 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

19:51 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: मिलर-ब्रेविस क्रीज पर टिके, चौथे विकेट की तलाश में टीम इंडिया

मिलर और ब्रेविस क्रीज पर टिके हुए हैं. मिलर 20 गेंदों में 33 और ब्रेविस 16 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. 9.4 ओवर के बाद स्कोर 76/3 है. दोनों बल्लेबाज 36 गेंदों में 56 रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं.

19:42 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: ब्रेविस और मिलर से साउथ अफ्रीका को उम्मीदें

साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर के अंदर ही अपने 3 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया, जिसके बाद क्रीज पर डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी कर रहे हैं.

19:34 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: खत्म हुआ पावर प्ले

साउथ अफ्रीका 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना चुकी है. क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

19:23 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को एक और बड़ा झटका लगा. जसप्रीत बुमराह ने रयान रिकेल्टन को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. रिकेल्टन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए. 3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 20 रन है.

19:16 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा. अर्शदीप सिंह ने कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मार्करम सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. तीन ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 19 रन है.

19:12 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: भारत को मिली पहली सफलता

जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में ही भारत को पहली सफलता दिला दी. बुमराह ने क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेज दिया. डी कॉक 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक​ विकेट के नुकसान पर 10 रन है.

19:02 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर करने आए हैं.

18:38 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

18:37 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

18:35 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी.

18:22 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: ईशान किशन से उम्मीदें

ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है. ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी.

18:17 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: दोनों टीमें शानदार फॉर्म में

भारत और साउथ अफ्रीका शानदार फॉर्म में हैं. दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज में अपने सभी 4-4 मुकाबले जीतकर आ रही हैं.

18:12 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका लेने उतरेगी बदला

साउथ अफ्रीका को भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल में हराया था. ऐसे में अफ्रीका के पास भारत से बदला लेने का शानदार मौका है.

18:09 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA: थोड़ी देर में होगा टॉस

थोड़ी देर में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. भारतीय समयानुसार टॉस 6:30 बजे होगा.

18:00 (IST) 22 Feb 2026

IND vs SA LIVE: अभिषेक शर्मा पर निगाहें

अभिषेक शर्मा पर सभी की निगाहें हैं. वह अब तक खेले गए 3 मैच में फ्लॉप हुए हैं. उनका खाता तक नहीं खुला है. तीनों ही बार वह डक पर आउट हुए हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा पर सभी की निगाहें हैं.

IND vs SA Super 8, T20 World Cup Up 2026: 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भिड़े थे. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 76 रनों से हरा दिया. भारतीय टीम 111 रनों पर सिमट गई.

भारत को मिली करारी हार

भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत 111 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल किया. साउथ अफ्रीका को भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में हराया था. अब इस हार का बदला साउथ अफ्रीका ने लिया है.

India vs South Africa Super 8, T20 World Cup 2026: Where to Watch Live Streaming

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर हो रही है. यहां फैंस हिंदी अंग्रेजी भाषा में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

SL vs England, Super 8 T20 World Cup 2026: Playing 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

विज्ञापन

India vs SA Super 8 T20 World Cup 2026: Weather and Pitch Report

22 फरवरी यानी आज अहमदाबाद का तापमान 34 डिग्री है. नमी 23 फीसदी है, जबकि बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है.

पिच की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पर टी-20 में बड़े स्कोर बनते हैं. तेज गेंदबाजों और फिरकी गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिलती है.

विज्ञापन

IND vs SA, Super 8 T20 World Cup 2026: Head to Head

विवरणआंकड़े
कुल मैच खेले गए36
भारत जीता21
दक्षिण अफ्रीका जीता14
बेनतीजा (No Result)01

नीचे पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola