IND Vs SA 2024 T20 WC Final Highlights: फाइनल में दिखा कोहली का दम, फॉर्म में आते ही बना दिए ये 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs SA 2024 T20 WC Final: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में 177 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली।

l (58)

IND vs SA 2024 T20 WC Final  Highlights:भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक बना दिया। अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने तीन बड़े कारनामे कर दिए।

विज्ञापन

विराट कोहली ने बनाया शानदार अर्धशतक

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहले तीन विकेट जल्दी गंवा दिया थे। हालांकि इसके बाद विराट कोहली और अक्षर ने टीम को संभाला और पारी को आगे बढ़ाया। अक्षर पटेल ने आउट होने के बाद विराट कोहली ने एंकर का रोल प्ले किया और स्कोर को आगे बढ़ाया। विराट कोहली ने 48 गेंदों में अपनी फिफ्टी बनाई। उन्होंने 59 गेंदों में 76 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने 5 बड़े कारनामे किए है।

विराट कोहली ने बनाए ये पांच बड़े रिकॉर्ड

विज्ञापन
  • विराट कोहली ने भारत के टी 20 सबसे धीमी फिफ्टी बनाई है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं।
  • विराट कोहली में फाइनल में छठा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर केन विलियमसन हैं।
  • विराट कोहली की पिछली दस परियों में ये पहली फिफ्टी थी।
  • विराट कोहली ने इस टी 20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी बनाई है।
  • विराट कोहली ने अपने करियर में दो बार टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला है और दोनों ही मैच में उन्होंने अर्धशतक बनाए हैं।

भारत ने बनाए 176 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 76 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ