IND vs AFG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे मुकाबला? जानें वेन्यू और मैच टाइमिंग की पूरी डिटेल्स

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. अब भारतीय टीम दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. यहां जानिए भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा.

India vs Afghanistan

India vs Afghanistan

India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब सबकी नजरें दूसरे वनडे मैच पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?

विज्ञापन

पहले वनडे में भारत का दिखा दबदबा

धर्मशाला में लगातार बारिश की वजह से पहला वनडे मैच 25-25 ओवर का खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 51 गेंदों पर 102 रन ठोक दिए. उनकी शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा.

विज्ञापन

हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई गलती नहीं की. कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने अंत में 19 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया. भारत ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

कब और कहां खेला जाएगा IND vs AFG दूसरा वनडे मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमें लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. लंबे समय बाद इस मैदान पर कोई वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है.

विज्ञापन

कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG दूसरा वनडे मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच 17 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1 बजे टॉस होगा.

कहां देखें IND vs AFG दूसरा वनडे मैच लाइव?

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच को भारतीय फैंस टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इसके अलावा, इस मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा, जहां फ्री में लाइव मैच का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs ENG वनडे सीरीज में खेलेंगे हार्दिक पांड्या? सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs AFG: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ