क्या अब वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में मिलेगी जगह? रोहित-विराट को लेकर सस्पेंस बरकरार

Team India: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद वनडे मैच भी खेलती हुई नजर आएगी. वनडे सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि इसी हफ्ते में बीसीसीआई और चयनकर्ता इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम का ऐलान कर सकती है.

Indian Cricket Team

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 3 मैचों की 3 वनडे सीरीज खेलेगी. ये मुकाबला 14, 16 और 19 जुलाई को खेला जाएगा. जिसके लिए बीसीसीआई कुछ बड़े फैसले कर सकती है. मौजूदा समय में टीम इंडिया कुछ स्टार खिलाड़ियों की इंजरी से भी जूझ रही है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के समय उन खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी फैसला होगा. सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या टी-20 के बाद अब वनडे टीम में भी वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलेगी? 

विज्ञापन

वनडे टीम का जल्द हो सकता है ऐलान 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तक विराट कोहली और हार्दिक पांड्या फिट होंगे या नहीं इसको लेकर चर्चा चल रही है. अगर विराट कोहली नहीं खेले उनकी जगह टीम में इस बार ऋतुराज गायकवाड़ को जगह मिल सकती है. वहीं हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी होने पर सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है. इतना ही नहीं वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी चर्चा चल रही है. टीम मैनेजमेंट भले ही उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं दे, लेकिन उन्हें टीम के साथ ट्रैवल कराना चाहती है. जिससे उन्हें टीम के माहौल के बारे में पता चला. अगर रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं रहते हैं, तो सूर्यवंशी को वनडे टीम में भी जगह मिल सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ