इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं दीप्ति शर्मा, नीदरलैंड के खिलाफ बना सकती हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

ICC Women T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 64 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी.

Deepti Sharma

Deepti Sharma

ICC Women T20 World Cup 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी. जिसमें स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का बहुत ही अहम योगदान रहा थी. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था. इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. अब अगले मुकाबले में उनके पास इतिहास रचने का मौका है. अगर वो नीदरलैंड के खिलाफ 2 विकेट अपने नाम करती हैं, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगी. 

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका 

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने पहले नाबाद 12 रन बनाए. जिसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी एक 1 रन आउट टीम के लिए किया. हालांकि सबसे अहम योगदान उन्होंने गेंदबाजी में करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 10 रन देकर ही 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ उन्होंने बतौर गेंदबाज इंटरनेशल क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए. वो ऐसा करने वाली वर्ल्ड की दूसरी महिला गेंदबाज बन गई है. 

विज्ञापन

अब टीम इंडिया अगला मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर अगर दीप्ति शर्मा 2 विकेट और हासिल करती हैं, तो वो महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी. पहले नंबर पर मौजूद झूलन गोस्वामी के नाम 355 विकेट हैं, तो वहीं दीप्ति शर्मा ने अब तक 354 विकेट झटके हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाक मैच के बाद गरमाया हैंडशेक विवाद, वहाब रियाज ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

फिलहाल कोई दीप्ति के आसपास भी नहीं 

मौजूदा समय में तीसरे नंबर पर कैथरीन साइवर-ब्रंट के नाम 335 विकेट दर्ज है. इंग्लैंड की दिग्गज तेज गेंदबाज कैथरीन ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है. ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिस पेरी के नाम भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 332 विकेट दर्ज हैं. वहीं इंग्लिश दिग्गज सोफी एक्लेस्टोन के नाम भी 327 विकेट दर्ज हैं. हालांकि एलिस पेरी अपने करियर के अंत में नजर आ रही हैं. हालांकि सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा के बीच इसको लेकर टक्कर होने वाली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ