---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK: 15 फरवरी को एक नहीं, दो-दो बार भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें, नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग

India vs Pakistan: क्रिकेट फैंस को 15 फरवरी के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दो-दो मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं तो वहीं, वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भी भारत-पाक की टक्कर होने वाली है. यहां जानिए दोनों मुकाबलों की टाइमिंग.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 14, 2026 15:20
India vs Pakistan
India vs Pakistan

India vs Pakistan: रविवार, 15 फरवरी का दिन क्रिकेट फैंस के लिए काफी धमाकेदार रहने वाले है. इस सुपर संडे भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं, बल्कि दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे. यानी फैंस को रोमांच और जबरदस्त टक्कर का डबल डोज मिलने वाला है. 15 फरवरी को एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं तो दूसरी तरफ, इसी दिन भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें भी आमने-सामने होने वाली हैं. तो चलिए आपको भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इन दोनों मुकाबलों की वेन्यू और टाइमिंग के बारे में.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टक्कर कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में होगी. यह हाई वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है और अब तक अपने-अपने दो मैच जीत चुकी हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने यूएसए और नामीबिया को हराया है, तो पाकिस्तान ने नीदरलैंड और यूएसए के खिलाफ जीत हासिल की है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: कोलंबो के मैदान पर कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी

वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

इससे पहले भारत और पाकिस्तान की ए टीमें ACC वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आमने-सामने होंगी. इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच यह मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. इंडिया ए की टीम अपना पहला मैच यूएई से हार चुकी है, ऐसे में टीम पाकिस्तान ए को हराकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और क्रिकेट फैंस को दिन से लेकर रात तक भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज क्लैश देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

बता दें कि, बैंकॉक में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें भारत-पाकिस्तान के अलावा, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं. टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. वहीं, इसका फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया की बड़ी कमी हुई ‘एक्सपोज’, दिग्गज ने दी कड़ी चेतावनी!

First published on: Feb 14, 2026 03:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.