भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं. अभी कप्तान सूर्यकुमार यादव 17 गेंदों पर 21 रन और तिलक वर्मा 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Cricket Match Today Live Score and Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले का इंतजार अब खत्म हो चुका है. आज यानी रविवार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. तमाम विवाद के बीच यह भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल रहा है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की बात कही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद यू-टर्न लेते हुए खेलने के लिए तैयार हो गया.
अब जब भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान में उतरने वाली हैं, तो मुकाबला कागज पर ही नहीं, मैदान पर भी टक्कर का लग रहा है. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और दोनों ने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले अपने-अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमाचंक और दिलचस्प होने की उम्मीद है.
IND vs PAK T20 World Cup 2026: कब और कहां देखें लाइव?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस इस हाई वोल्टेज मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर देख सकते हैं. वहीं, फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस रोमांचक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप भारत-पाकिस्तान मुकाबले को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
India vs PAK T20 World Cup 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, ये विकेट गेंदबाजों को ज्यादा मदद देने लगती है. घास की वजह से शुरुआत में अच्छी उछाल मिलती है, लेकिन असली खेल आखिर के ओवरों में स्पिनरों का हो सकता है. बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेलना होगा, पहले सेट होना पड़ेगा और फिर बड़े शॉट्स की सोचनी होगी. बिना साझेदारी बनाए तेजी दिखाना यहां भारी पड़ सकता है.
मौसम की बात करें तो रविवार को कोलंबो में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मैच के दौरान तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि नमी का स्तर 86 प्रतिशत तक जा सकता है. इतनी ज्यादा आर्द्रता खिलाड़ियों की फिटनेस और सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा ले सकती है. ऊपर से अगर बारिश बीच में खलल डालती है, तो टीमों की रणनीति और गेंदबाजी प्लान भी बदल सकता है.
IND vs Pakistan T20 World Cup 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तक 16 बार भिड़ चुकी हैं. इनमें से 13 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 3 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है. आंकड़ो के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार हराकर अपना दबदबा कायम रखा था.
टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं और इनमें से 7 बार भारत ने बाजी मारी है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान एक बार 2021 में भारत को 10 विकेट से मात दे चुका है.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, तो क्या होगा?
भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में कोई रिजर्व डे नहीं है, इसलिए फैसला उसी दिन होना जरूरी है. ग्रुप ए में फिलहाल टीम इंडिया टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है. दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है.
ऐसे में अगर मैच बारिश के भेंट चढ़ जाता है, तो भारत का सुपर-8 में पहुंचना लगभग पक्का हो जाएगा. साथ ही पाकिस्तान भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारत अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला नीदरलैंड्स से खेलेगा, जबकि पाकिस्तान को नामीबिया से भिड़ना है.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
भारत ने 12वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. भारतीय टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं. फिलहाल तिलक वर्मा 21 रन और सूर्यकुमार यादव 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें-IND vs PAK: टीम इंडिया को सपोर्ट करने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैच से पहले खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए. सूर्यकुमार यादव ने ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया और उसके सिंगल लेकर तिलक वर्मा को स्ट्राइक दिया. फिर तिलक ने आखिरी गेंद पर एक रन लिया. भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 2 विकेट पर 98 रन है.
9वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा. ईशान किशन 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर सैम अयूब की गेंद पर आउट हो गए. नए बल्लेबाज के रूप में कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए हैं.
ये भी पढ़ें-IND vs PAK: ईशान किशन ने निकाली पाकिस्तान की हवा, ठोका डाला धांसू अर्धशतक
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. ईशान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े. ईशान किशन ने 55 रन बना लिए हैं, जबकि तिलक वर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
भारतीय टीम ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं. फिलहाल ईशान किशन 25 गेंदों पर 42 रन और तिलक वर्मा 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. पावरप्ले में भारत को अभिषेक शर्मा (0) के रूप में पहला झटका लगा.
Taking on the bowling early 🔥A fifty-plus partnership from Ishan Kishan and Tilak Varma makes it 52/1 after 6 overs 👌Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #teamindia | #t20worldcup | #meninblue pic.twitter.com/EPGmP3zFEh— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
भारतीय टीम ने शुरुआती 4 ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं. फिलहाल ईशान किशन 25 रन और तिलक वर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
पहले ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे ओवर में जबरदस्त वापसी की. शाहीन अफरीदी के इस ओवर में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक छक्का और 2 चौकों के साथ कुल 15 रन बटोरे.
भारत को पारी के पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. सलमान अली आगा के ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए.भारत का स्कोर एक ओवर के बाद 1/1 है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कप्तान सलमान अली आगा पहला ओवर करने आए हैं.
टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. हमने यहां के हालिया नतीजे देखे हैं और पिछले दो मैचों में हमने पहले बल्लेबाजी की थी और दोनों मैच जीतकर गेंदबाजी की थी, इसलिए हम कुछ बदलना नहीं चाहते.यह कहना आसान है कि यह बस एक और मैच है, लेकिन यह एक खास मौका है. ऐसे मुकाबले हमेशा हाई-स्टेक्स होते हैं, लेकिन सबसे जरूरी है कि आप जानते हों कि आपको क्या करना है.
वर्तमान में रहें, अपनी स्किल्स पर भरोसा करें, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें और खुद बने रहें. यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है. किसी भी दिन अगर आप अच्छे मूड में हैं, तो कोई भी खिलाड़ी अच्छा दिन बिता सकता है. टीम में दो बदलाव हैं, अभिषेक शर्मा टीम में आएंगे और कुलदीप यादव अरशदीप सिंह की जगह खेलेंगे.
भारत के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. पिच थोड़ी गीली लग रही है, इसलिए हमें लगता है कि शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलेगी. यह बड़ा मैच है, यह हम सभी जानते हैं. लेकिन हमारे ग्रुप में हम सभी बहुत रिलैक्स हैं. हम सिर्फ मैच पर ध्यान दे रहे हैं और इस चुनौती के लिए बहुत उत्साहित हैं. यह ग्राउंड SSC से बड़ा है और पिच SSC से धीमी है. लेकिन पिछले छह महीने से हम इस तरह की पिचों पर खेल रहे हैं, इसलिए हमें अंदाजा है कि इन पिचों पर कैसे खेलना है. हमारी टीम वही रहेगी."
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में नो हैंडशेक विवाद जारी है. टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और ना ही कोई बातचीत की. सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान को पूरी तरह से इग्नोर किया और उसके तरफ देखा तक नहीं.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK No Handshake: फिर दुनिया में बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, भारत ने दिखाई औकात
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
Here's how #teamindia lineup for our 3️⃣rd match of #t20worldcup 2026! 🙌Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#meninblue pic.twitter.com/0VHSdlSYxl
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया.
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले इंडियन रैपर हनुमानकाइंड ने स्टेडियम में परफॉर्म किया और अपने गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
An electrifying performance from Hanumankind in Colombo to set the tone for #indvpak. pic.twitter.com/5fjclXHIMU
— Arman Singh Rajput :) (@IamArman45) February 15, 2026
भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अब से थोड़ी देर यानी 6.30 बजे टॉस होगा. टॉस के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा मैदान पर उतरेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा.
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी गई है. स्टेडियम के बाहर भारी सुरक्षा तैनात है और बताया जा रहा है कि 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं. आसपास मिलिट्री चेकपॉइंट भी लगाए गए हैं.
"There's heavy, heavy security outside, with as many as 2000 police personnel on duty. There's also military checkpoints around and heard from a few locals how they barely remember anything like this at the venue," says @prat1204 #indvspak #t20worldcup2026 pic.twitter.com/SDuGrJmW4o— Cricbuzz (@cricbuzz) February 15, 2026ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले ‘No Handshake’ विवाद पर भड़के संजय मांजरेकर, फैंस ने दिया करारा जवाब
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होने वाला है, लेकिन इससे पहले कोलंबो का मौसम आंख मिचौली खेल रहा है. फिलहाल वहां आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिसे देखकर मैच को दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है.
Less than 2 hours to go for the #indvspak contest and it's quite overcast at Colombo ☁️#t20worldcup2026 https://t.co/QVyYtdmPfD pic.twitter.com/UfsVtiK7zF
— Cricbuzz (@cricbuzz) February 15, 2026
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इस वक्त मौसम बिल्कुल साफ दिख रहा है. दोनों टीमें अपने-अपने वार्मअप में व्यस्त हैं. हल्के बादल तो दिख रहे हैं, लेकिन फिलहाल बारिश का कोई खतरा नहीं नजर आ रहा.
भारतीय टीम कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकती है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी होने की उम्मीद है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा था कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे. वहीं, इस मैच में कुलदीप यादव या वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. सुंदर चोट से उबरकर वापसी करेंगे, इसलिए उनका खेलना भी संभावित है.
भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम होटल से आर, प्रेमदासा स्टेडियम के लिए निकल गई है.
Pakistan have left for the R. Premadasa Stadium #indvspak #t20worldcup2026 pic.twitter.com/XFY9BfAb3y— Cricbuzz (@cricbuzz) February 15, 2026ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले फिर ‘बेइज्जत’ होगा पाकिस्तान! मुंह ताकते रह जाएगी मोहसिन नकवी एंड कंपनी
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 7 जीते हैं और सिर्फ एक बार पाकिस्तान को जीत मिली है. पाकिस्तान ने आखिरी बार 2021 में भारत को 10 विकेट से हराया था. वहीं भारत ने पिछले वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 6 रनों से जीत दर्ज की थी.
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. एक्यूवेदर के अनुसार, कोलंबो में शाम लगभग 7 बजे के आस-पास सिर्फ 8% बारिश का अनुमान है. उसके बाद आठ से लेकर 9 और 10 बजे तक भी यही 8% संभावना बनी हुई है. यानी बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है.
The forecast isn't looking too bad 2 hours out 😀#indvspak #t20worldcup2026 pic.twitter.com/E3GfPokvMS
— Cricbuzz (@cricbuzz) February 15, 2026
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया. वहीं, सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड को सिर्फ तीन विकेट से मात दी थी, जबकि अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान ने अमेरिका के खिलाफ 32 रनों से जीत दर्ज की.
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (15 फरवरी) भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. इस वर्ल्ड कप में दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और अब तक दो-दो मैच जीत चुकी हैं. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है और फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिलने वाला है.










