ऐसा क्या हुआ! बिहार की महिला ने पति के साथ डाली 'रोज डे' की VIDEO, घर पहुंच गई पुलिस

वीडियो में उसका पति मुस्कुराता हुआ दिख रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद उनकी यह मुस्कुराहट छिन गई. कंचन की मुसीबत तब और बढ़ गई, जब एक दूसरी तस्वीर भी पुलिस की नजर में आ गई.

Bihar_759209

बिहार के मुंगेर जिले में ‘रोज डे’ मनाना एक महिला और उसके पति के लिए कानूनी मुसीबत बन गया. कंचन देवी नाम की महिला ने अपने पति के साथ एक वीडियो बनाया और उसे खुद इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. वीडियो में वह अपने पति को गुलाब देने के बाद शराब का गिलास परोसते और शराब की बोतल हाथ में देते हुए दिखाई दे रही है. शराबबंदी के बावजूद शराब दिखाते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया.

विज्ञापन

वीडियो में उसका पति मुस्कुराता हुआ दिख रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद उनकी यह मुस्कुराहट छिन गई.कंचन की मुसीबत तब और बढ़ गई, जब एक दूसरी तस्वीर में वह एक ब्यूटी पार्लर के अंदर पिस्टल के साथ पोज देती दिख रही थी.

विज्ञापन

पुलिस को जैसे ही इन तस्वीरों के बारे में पता चला, महिला के घर पर जाकर छापेमारी कर दी. जांच में पता चला कि फोटो में दिख रही पिस्टल दीनदयाल चौक निवासी विशाल कुमार की लाइसेंसी हथियार है. हालांकि, हथियार वैध है लेकिन किसी अनधिकृत व्यक्ति को इसके साथ सोशल मीडिया के लिए पोज देने देना कानून का उल्लंघन है.

पुलिस ने अब कंचन देवी और पिस्टल के मालिक विशाल कुमार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन और शराब को बढ़ावा देना गंभीर अपराध है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ