---विज्ञापन---

IND vs PAK: महामुकाबले में Ishan Kishan ने उड़ाया तूफानी बैटिंग से गर्दा, युवराज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

Ishan Kishan IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया. विकेटकीपर बैटर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला.

---विज्ञापन---

Ishan Kishan IND vs PAK: कोलंबो के मैदान पर ईशान किशन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर गर्दा उड़ा रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ईशान ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला है.

अभिषेक शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने तिलक वर्मा संग मिलकर मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक को मजाक बनकर रख दिया. ईशान ने युवराज सिंह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है.

---विज्ञापन---

ईशान ने मचाया कोहराम

आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस का सिक्का पाकिस्तान के पक्ष में उछला और सलमान आगा ने टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. पाकिस्तान की शुरुआत भी प्लान के मुताबिक रही और अभिषेक शर्मा को सलमान आगा ने पहले ही ओवर में चलता कर दिया. हालांकि, इसके बाद दूसरे छोर पर खड़े ईशान किशन ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए.

शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ दूसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर सिक्स और चौका जमाते हुए ईशान ने अपने इरादे साफ कर दिए. बाएं हाथ के बैटर के आगे पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया और उन्होंने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाला. ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

---विज्ञापन---

युवराज का रिकॉर्ड चकनाचूर

ईशान किशन ने अपनी इस ताबड़तोड़ फिफ्टी के साथ ही युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है. ईशान पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने युवराज के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है. युवी ने इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में 29 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी. सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2025 में सिर्फ 24 गेंदों में पचासा जड़ा था.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 15, 2026 08:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola