गलती से कूड़े में फेंक दिया गोल्ड तो ऐसे मिला वापस, दुबई के ईमानदार सिस्टम ने पेश की मिसाल

Viral News: दुबई की एक घटना के बाद वहां के ईमानदार सिस्टम की खूब तारीफ हो रही है. दुबई में एक महिला ने गलती से सोना कूड़े में फेंक दिया तो सफाई कर्मी और पुलिस की ईमानदारी से महिला को अपना गोल्ड वापस मिल गया.

Viral News

Photo Credit- Social Media

Viral News: क्या आपने कभी सोचा है कि, कूड़े में फेंकी हुई कोई चीज आपको वापस मिल जाए? सुनने में तो ऐसा मुश्किल लगता है खासकर तब जब फेंकी हुई चीज की कीमत लाखों में हो. लेकिन दुबई से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने गलती से कूड़े में गोल्ड फेंक दिया और उसे वो वापस मिल गया. सबसे हैरानी की बात है कि, महिला ने इसे खोने के बाद पुलिस में शिकायत तक नहीं की थी लेकिन सिस्टम की ईमानदारी के कारण महिला को सोना वापस मिल गया.

विज्ञापन

कूड़ेदान में फेंका 12 लाख का सोना

करीब 23 साल संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में रहकर भारत लौट चुकी कामिनी कानन एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं. वहां पर उन्होंने गोल्ड में इन्वेस्ट किया हुआ था. लंबे समय के बाद दुबई जाने पर कामिनी ने अपने गोल्ड को चेक किया और इसका पाउच बदल दिया. इसके बाद इसे रख दिया. सफाई के दौरान गलती से इस पाउच को कूड़े में फेंक दिया. इसके अंदर 22 कैरेट गोल्ड कॉइन थे इनकी कीमत करीब 50,000 दिरहम यानी लगभग 12 लाख से अधिक थी.

विज्ञापन

ईमानदार सिस्टम ने पेश की मिसाल

अगले दिन जब उन्होंने घर में उस पाउच को ढूंढा तो पता चला कि कामिनी के बेटे अभिमन्यु ने उसे गलती से फेंक दिया है. इसके बाद उन लोगों ने इसके वापस मिलने की उम्मीद तक खो दी. कामिनी ने पुलिस में शिकायत भी नहीं की. लेकिन तीन दिन बाद 4 फरवरी को कामिनी को उनका सोना वापस मिल गया. दरअसल, अभिमन्यु के पास बिल्डिंग के गार्ड का फोन आया उसने बताया कि, कोई खोई हुई चीज के बारे में पूछ रहा है. इस बात से अभिमन्यु और कामिनी हैरान हो गए.

विज्ञापन

पूछताछ के बाद मिल गया गोल्ड

बता दें कि, गोल्ड रखा हुआ पाउच एक सफाईकर्मी को मिला था. वह उसे पुलिस के पास ले गया और उन्होंने पुछताछ कर और जानकारी निकाल कर कचरा किस बिल्डिंग और किस बैग से आया पता किया. इसके बाद वह अभिमन्यु तक पहुंचे. अभिमन्यु से पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई और गोल्ड की फोटो और ओनरशिप के सबूत दिखाने के बाद सोना वापस मिल गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ