50 लाख की नौकरी को मारी लात, अब मोमोज बेचकर कमाए 5 करोड़; गुरुग्राम के शख्स की कमाल की कहानी

गुड़गांव के साकेत सौरभ ने 52 लाख की सालाना नौकरी छोड़कर अपना मोमो बिजनेस शुरू किया. मात्र ढाई साल में उन्होंने अपने ब्रांड ‘द मोमो माफिया’ से 5 करोड़ का रेवेन्यू कमाया है.

MOMOs Mafia

गुड़गांव के एक युवा उद्यमी साकेत सौरभ की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. साकेत ने साल 2023 में अपनी 52 लाख रुपये सालाना वाली बेहतरीन नौकरी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया ताकि वे अपना खुद का मोमो बिजनेस शुरू कर सकें. उन्होंने ‘द मोमो माफिया’ नाम से एक ब्रांड बनाया जो आज भारत के सात राज्यों में फैल चुका है. साकेत का मानना था कि भारत में डंपलिंग्स का एक ऐसा ब्रांड होना चाहिए जिसकी अपनी पहचान हो. इसी विश्वास के साथ उन्होंने अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़ी और आज वे करोड़ों का टर्नओवर संभाल रहे हैं.

विज्ञापन

सड़क किनारे ठेले से हुई शुरुआत

साकेत की शुरुआत बहुत छोटी थी और उन्होंने गुड़गांव के इन्फोटेक नाम की जगह पर एक छोटा सा ठेला लगाया था. शुरुआत में वे अपनी बहन और जीजा के साथ एक कैफे चलाते थे जहां प्रयोग के तौर पर उन्होंने मोमो बेचना शुरू किया. देखते ही देखते उनके ठेले पर रोजाना 10,000 से 12,000 रुपये की बिक्री होने लगी. वहां आने वाले ऑफिस जाने वाले लोगों ने जब खुद का काम शुरू करने की इच्छा जताई तो साकेत को फ्रेंचाइजी मॉडल का आइडिया आया. आज उनके पास 40 से ज्यादा कार्ट और 20 छोटे आउटलेट्स के साथ-साथ दो बड़े रेस्टोरेंट्स भी हैं.

विज्ञापन

चुनौतियों के बीच हासिल किया बड़ा मुकाम

साकेत ने बताया कि उनका सफर इतना आसान भी नहीं था क्योंकि शुरुआती दौर में ठेले लगाने पर प्रशासन की कार्रवाई और मौसम जैसी कई बाधाएं आती थीं. इसी वजह से उन्होंने केवल ठेले पर निर्भर रहने के बजाय छोटे आउटलेट्स खोलने का फैसला किया जिसे उन्होंने सीएसआर (कार्ट सर्विस रेस्टोरेंट) मॉडल नाम दिया. उनकी मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले साल में उनकी कंपनी ने 16 लाख रुपये कमाए थे. वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में उन्होंने 2.2 करोड़ का बिजनेस किया और इस साल वे 3 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की तैयारी में हैं.

विज्ञापन

नौकरी छोड़ने वालों को साकेत की सलाह

आज साकेत की कंपनी में पांच पार्टनर हैं और उनका ब्रांड तेजी से आगे बढ़ रहा है. इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जहां उन्होंने अपनी 50 लाख की नौकरी छोड़ने का जिक्र किया था. नए उद्यमियों को सलाह देते हुए साकेत कहते हैं कि अगर आप वाकई एक बड़ा ब्रांड बनाना चाहते हैं तो केवल सड़क किनारे स्टॉल लगाने के बजाय एक प्रॉपर आउटलेट से शुरुआत करें. उनका कहना है कि स्टॉल से आप केवल कुछ लाख कमा सकते हैं लेकिन एक बड़ा और सफल बिजनेस खड़ा करने के लिए आउटलेट का होना बहुत जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ