सिंगापुर में कबूतरों को दाना डालना बना भारी भूल, 71 साल की भारतीय महिला पर लगा 2.5 लाख का जुर्माना

सिंगापुर में कबूतरों को दाना डालना 71 वर्षीय भारतीय मूल की महिला को भारी पड़ गया, अदालत ने उन पर करीब 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. यह कार्रवाई बार-बार वन्यजीव कानून तोड़ने और चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी करने पर की गई.

सिंगापुर में कबूतरों को दाना डालना बना भारी भूल, 71 साल की भारतीय महिला पर लगा 2.5 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

सिंगापुर में कबूतरों को दाना डालना एक 71 साल की बुज़ुर्ग महिला के लिए एक बड़ी सजा बन गया. भारतीय महिला सन्मुगमनाथन शमला पर अदालत ने SGD 3,200 (करीब 2.5 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई सिंगापुर के सख्त वन्यजीव कानून के तहत की गई.

आपको बता दें मामला सिंगापुर के तोआ पायोह इलाके का है. कोर्ट के मुताबिक, शमला ने करीब 6 महीनों के अंदर 9 बार कबूतरों को दाना डाला. जबकि उन्हें पहले ही ऐसा न करने की चेतावनी और सज़ा मिल चुकी थी. फिर भी उन्होनें गलती को फिर दौहराया.

विज्ञापन

इससे पहले मई 2025 में भी उन्हें कबूतरों को खाना खिलाने के मामले में SGD 1,200 का जुर्माना लगाया गया था. तब उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिया था कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेंगी. लेकिन इसके बावजूद, जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच उन्होंने फिर से कई बार कबूतरों को दाना डाला.

इतना ही नहीं, उन्होंने नेशनल पार्क्स बोर्ड (NParks) की उस कार्रवाई में भी रुकावट डाली, जो इलाके में कबूतरों की संख्या नियंत्रित करने के लिए की जा रही थी. अभियोजन पक्ष ने कहा कि महिला जानती थीं कि यह गलत है, फिर भी उन्होंने बार-बार कानून तोड़ा.

कोर्ट में बिना वकील के पेश हुई शमला ने कहा कि वह बेरोजगार हैं और जुर्माने की पूरी रकम देना उनके लिए बहुत ही ज्यादा मुशकिल है. उन्होंने जुर्माना कम करने की अपील की, लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील को खारिज कर दिया.

विज्ञापन

अदालत ने साफ कहा कि बार-बार नियम तोड़ने पर सजा देना जरूरी है. हालांकि कानून के मुताबिक हर बार ऐसे अपराध पर SGD 10,000 तक जुर्माना लग सकता था, लेकिन कोर्ट ने नरमी दिखाते हुए SGD 3,200 का ही जुर्माना लगाया.

यह मामला साफ संदेश देता है कि सिंगापुर में छोटे से छोटा नियम तोड़ना भी महंगा पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ