हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: 4 दिनों में 2 बार होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

India vs Pakistan: खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिनों के अंदर 2 हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है. भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अक्सर फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं आप इन दोनों मुकाबलों को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
India vs Pakistan

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती है तो रोमांच अपने आप चरम पर पहुंच जाता है. खेल चाहे जो भी हो, इन दोनों देशों के बीच होने वाले हर मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें टिकी रहती हैं. हाल ही में ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान की टीमें भिड़ी थीं, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से मात दी थी. वहीं, अब हॉकी के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है.

दरअसल, FIH हॉकी प्रो लीग 2025-26 में भारतीय मेंस हॉकी टीम की टक्कर से चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होने वाली है. खास बात यह है कि दोनों टीमें इसी सप्ताह 4 दिनों के भीतर दो बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप इन दोनों मुकाबलों को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

लंदन में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

FIH हॉकी प्रो लीग 2025-26 में भारतीय हॉकी टीम ने रॉटरडैम स्टेज का शानदार अंत करते हुए नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया था. इस जीत के बाद टीम इंडिया अब अपने अभियान के अंतिम चार मुकाबलों के लिए लंदन पहुंच चुकी है. यहां भारत को इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ दो-दो मैच खेलने हैं. जून 2026 भारत-पाकिस्तान हॉकी प्रतिद्वंद्विता के लिए बेहद खास महीना है. इसी महीने दोनों देशों के बीच पहली हॉकी भिड़ंत के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं. साल 1956 के मेलबर्न ओलंपिक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराकर इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता में पहली जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

करीब दो साल बाद फिर होगी टक्कर

भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत सितंबर 2024 में हुई थी. अब लगभग दो साल बाद दोनों टीमें फिर से आमने-सामने उतरेंगी. भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और हाल ही में नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीम को हराकर आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही है. दूसरी ओर, पाकिस्तान भी इस प्रतिष्ठित मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी ताकत साबित करना चाहेगा. ऐसे में अगले चार दिनों में होने वाले ये दोनों मुकाबले दुनिया भर के हॉकी प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 23 जून को लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. इसके बाद दोनों टीमें 26 जून को एक बार फिर इसी मैदान पर आमने-सामने होंगी. दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- शादी के बंधन में बंधने को तैयार टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप, शुरू हुई रस्में, जानें किस दिन गूंजेगी शहनाई

कहां देखें लाइव मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के इन दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 HD और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट चैनल पर लाइव एक्शन का आनंद ले सकेंगे. वहीं, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

किसका पलड़ा है भारी?

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 183 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें पाकिस्तान ने 84 मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 71 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं, दोनों टीमों के बीच 28 मैच ड्रॉ रहे हैं. हालांकि, साल 2000 के बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में भारत ने बढ़त बनाई है. इस दौरान भारतीय टीम ने 41 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 38 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान समेत ये 3 टीमें T20 World Cup से बाहर, इन देशों पर भी मंडराया खतरा! देखें पॉइंट्स टेबल का हाल


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola