---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

पाकिस्तान समेत ये 3 टीमें T20 World Cup से बाहर, इन देशों पर भी मंडराया खतरा! देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

Women's T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान समेत कुछ टीमें बाहर हो चुकी हैं. सेमीफाइनल की रेस रोचक होती जा रही है और कुछ टीमें क्वालिफिकेशन के करीब बढ़ रही हैं. तीन टीमों का पत्ता कट चुका और तीन पर खतरा मंडरा रहा है.

---विज्ञापन---

Women’s T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस अब रोचक होती जा रही है. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी ने अब तक 3-3 मैच खेल लिए हैं. कुछ टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है और उनका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है. कुछ ऐसी भी टीमें हैं, जो आधिकारिक रूप से वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं, वहीं कुछ पर अभी सिर्फ खतरा मंडरा रहा है.

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से कौन सी टीमें बाहर?

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कुल तीन टीमें आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी हैं. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. उनका अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना नामुमकिन है. नीदरलैंड और आयरलैंड का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा है। उनका अब तक वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में जीत का खाता नहीं खुला है. ये तीनों टीमें आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं.

---विज्ञापन---

3 टीमों पर मंडरा रहा खतरा!

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. तीनों टीमों ने अब तक 3 मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच जीता है. अभी ग्रुप स्टेज में उनके दो-दो मैच बाकी हैं. उनके ग्रुप में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हैं, जो तीन मुकाबलों में तीन जीत के साथ टॉप पर हैं. न्यूजीलैंड समेत इन तीनों टीमों को न सिर्फ अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, बल्कि यह भी उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड या वेस्टइंडीज में से कोई एक अपने अगले दोनों मैच हार जाए.

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी इस दिन खेलेंगे अपना अगला मैच! सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को कर देंगे चकनाचूर, नोट कर लीजिए तारीख

---विज्ञापन---

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का पॉइंट्स टेबल

ग्रुप A

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया33006+4.391
2भारत32104+2.511
3साउथ अफ्रीका32104-0.546
4बांग्लादेश32104-0.641
5पाकिस्तान (बाहर)30300-1.857
6नीदरलैंड (बाहर)30300-3.384

ग्रुप B

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1इंग्लैंड33006+2.490
2वेस्टइंडीज33006+0.644
3न्यूजीलैंड 31202-0.063
4स्कॉटलैंड31202-0.083
5श्रीलंका31202-1.913
6आयरलैंड (बाहर)30300-1.054

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी इस दिन खेलेंगे अपना अगला मैच! सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को कर देंगे चकनाचूर, नोट कर लीजिए तारीख

First published on: Jun 22, 2026 02:44 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola