Ravichandran Ashwin

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने 100वें टेस्ट को बनाया यादगार, अनिल कुंबले का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड

India vs England Ravichandran Ashwin Test Record: भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट को यादगार बनाया है। इस मुकाबले में उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बनाया और दिग्गज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। साथ ही अपने 100वें टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले भी अश्विन दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने।

India vs England Ravichandran Ashwin Test Record: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा सीरीज का आखिरी मुकाबला रविचंद्रन अश्विन का 100वां टेस्ट मैच है। इस मुकाबले में अश्विन ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। फिर दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ऐश अन्ना ने सभी को खुश किया और इस 100वें टेस्ट मैच को अपने लिए यादगार बना दिया। उन्होंने धर्मशाला टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि अश्विन ने इस मामले में दिग्गज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

कुंबले से आगे निकले अश्विन

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में कुल 35 फाइव विकेट हॉल अपने नाम किए थे। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर का 36वां फाइव विकेट हॉल हासिल किया और कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं अश्विन ने सर रिचर्ड हेडली की इस मामले में बराबरी कर ली और अब वह मुथैया मुरलीधरन 67 और दिवंगत शेन वॉर्न (37) से ही पीछे हैं।

विज्ञापन

100वें टेस्ट में ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन इसके अलावा 100वें टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले भी चौथे गेंदबाज हैं। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, अनिल कुंबले और शेन वॉर्न ने ही ऐसा किया था। अगर कुल विकेटों की भी बात करें तो धर्मशाला टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर अश्विन के 516 टेस्ट विकेट हो गए हैं। इस मैच में उन्होंने अभी तक कुल 9 विकेट अपने नाम किए हैं। बल्ले से जरूर उनका खाता नहीं खुला था और वह डक पर आउट हुए थे। मगर गेंद से उन्होंने ऐसा कमाल किया कि अब 100वां टेस्ट वह जरूर याद रखना चाहेंगे।

विज्ञापन

अश्विन के लिए यादगार सीरीज

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई यह सीरीज अश्विन के लिए यादगार साबित होगी। इसी सीरीज में अश्विन ने अपने करियर के 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। वह अनिल कुंबले के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। वहीं अब सबसे ज्यादा टेस्ट के फाइव विकेट हॉल भी भारत के लिए अश्विन ने ले लिए हैं। वह दुनिया के टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हैं। उनका इसी सीरीज में 100वां टेस्ट भी हुआ जो काफी यादगार रहा है। इसलिए अश्विन शायद ही इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस सीरीज को भूल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ